{"_id":"6ac6b439932c9b68d302fd86","slug":"anganwadi-worker-babita-honored-at-the-conclusion-of-the-poshan-abhiyan-jind-news-c-199-1-sroh1006-161668-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: पोषण अभियान के समापन पर आंगनबाड़ी वर्कर बबीता सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: पोषण अभियान के समापन पर आंगनबाड़ी वर्कर बबीता सम्मानित
विज्ञापन
फोटो 07जेएनडी02-पोषण अभियान का समापन पर आंगनबाड़ी वर्कर बबीता को सम्मानित करते हुए अध्यापिका रा
नरवाना। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से चलाए गए पोषण अभियान का समापन बुधवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक कन्या विद्यालय के नजदीक स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में किया गया।
नौ सितंबर से नौ अक्तूबर तक चलने वाले अभियान के दौरान महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण को लेकर विभिन्न जागरूकता गतिविधियां आयोजित की गई। अभियान के दौरान बेहतर कार्य करने वाली आंगनबाड़ी वर्कर बबीता को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अध्यापिका राजेश कुमारी रही। इस दौरान गर्भवतियों को गर्भावस्था के दौरान संतुलित एवं पौष्टिक आहार लेने, नियमित रूप से स्वास्थ्य की देखभाल करने व बच्चों के उचित खान-पान पर विशेष ध्यान देने के लिए जागरूक किया गया।
विज्ञापन
महिलाओं को बताया गया कि गर्भावस्था और बच्चों के शुरुआती विकास के दौरान पोषण का विशेष महत्व है। सुपरवाइजर शांति देवी ने कहा कि गर्भवती महिलाओं और बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए पौष्टिक एवं संतुलित आहार जरूरी है।
उन्होंने महिलाओं से अपने खान-पान में पौष्टिक खाद्य पदार्थों को शामिल करने के साथ बच्चों के पोषण और स्वास्थ्य पर नियमित ध्यान देने का आह्वान किया। कार्यक्रम में सैनी मोहल्ले की संध्या, बिमला, मोना, सुमन, कविता, रीना, पुष्पा, पारुल, मीना, बाला और सविता मौजूद रही।