फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   An addiction de-addiction camp will be held on September 15.

Jind News: 15 सितंबर को लगेगा नशा मुक्ति शिविर

Sat, 12 Sep 2026 01:08 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
An addiction de-addiction camp will be held on September 15.
11जेएनडी01: हैबतपुर गांव में नशे के ​खिलाफ आयोजित बैठक में मौजूद खाप के सदस्य। स्रोत: खाप
जींद। नशे के खिलाफ अभियान को मजबूत करने के लिए शुक्रवार को गांव हैबतपुर के सचिवालय में माजरा खाप पंचायत की बैठक प्रधान गुरविंदर सिंह सिंधु की अध्यक्षता में हुई। बैठक में 15 सितंबर को असरफगढ़ गांव में प्रस्तावित नशा मुक्ति शिविर को सफल बनाने पर चर्चा हुई। शिविर में पुलिस अधीक्षक जींद कुलदीप सिंह मुख्य अतिथि होंगे।
विज्ञापन

खाप के 14 गांवों से पहुंचे प्रतिनिधियों ने अधिक से अधिक ग्रामीणों की भागीदारी सुनिश्चित करने का भरोसा दिलाया। प्रधान गुरविंदर सिंह सिंधु और सचिव महेंद्र सिंह सहारण ने गांवों में नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाने तथा युवाओं को नशे से दूर रखने की अपील की।
विज्ञापन


प्रतिनिधियों ने सरकार और प्रशासन से नशा तस्करों पर सख्त कार्रवाई, संपत्ति अटैच करने और जरूरत पड़ने पर बुलडोजर कार्रवाई की मांग की। साथ ही नशे की बिक्री वाले क्षेत्रों में थाना प्रभारियों की जिम्मेदारी तय करने की मांग भी उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed