फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   An 11th class student died under suspicious circumstances during a prayer meeting in Jind

Jind: प्रार्थना सभा में 11वीं क्लास की छात्रा की संदिग्ध परिस्थियों में मौत, अचानक चक्कर आने से गिरी थी मृतका

Sat, 19 Oct 2024 01:18 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सफीदों (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सफीदों (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 19 Oct 2024 01:18 PM IST
सार

प्रियंका के पिता विजेंद्र कुमार ने बताया कि उनकी बेटी पढ़ाई में बहुत होशियार थी और परिवार में सबकी चहेती थी। उन्होंने कहा कि प्रियंका पूरी तरह स्वस्थ दिख रही थी और घर से हंसते-बोलते स्कूल के लिए निकली थी।

विज्ञापन
An 11th class student died under suspicious circumstances during a prayer meeting in Jind
मृतका - फोटो : संवाद

विस्तार

जींद के सफीदों के राजकीय कन्या सीनियर सैकेंडरी स्कूल की 11वीं कक्षा की छात्रा प्रियंका (17) की प्रार्थना सभा के दौरान अचानक चक्कर आने से मौत हो गई। प्रियंका की तबीयत बिगड़ते ही स्कूल में अफरा-तफरी मच गई। स्कूल प्रशासन ने तुरंत उसे सफीदों के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जांच में छात्रा की मौत का कारण बीपी (ब्लड प्रेशर) कम होना बताया जा रहा है।

विज्ञापन

प्रियंका, जो कि गांव बहादुरपुर की रहने वाली थी, हर रोज की तरह शनिवार को भी अपनी सहेलियों के साथ पैदल स्कूल पहुंची थी। प्रार्थना सभा के दौरान अचानक उसे चक्कर आए और वह बेहोश होकर गिर पड़ी। स्कूल प्रशासन ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उसका बीपी लगातार गिरता गया और उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन

स्कूल और परिवार में शोक
स्कूल के प्राचार्य बलजीत सिंह लांबा ने बताया कि प्रार्थना सभा के दौरान प्रियंका का बीपी अचानक लो हो गया। स्कूल स्टाफ ने उसकी मदद करने की कोशिश की और तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। उन्होंने यह भी बताया कि प्रियंका को पहले भी कुछ बार चक्कर आ चुके थे, लेकिन उसने कभी स्कूल प्रशासन को इसकी जानकारी नहीं दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रियंका के पिता विजेंद्र कुमार ने बताया कि उनकी बेटी पढ़ाई में बहुत होशियार थी और परिवार में सबकी चहेती थी। उन्होंने कहा कि प्रियंका पूरी तरह स्वस्थ दिख रही थी और घर से हंसते-बोलते स्कूल के लिए निकली थी। उसकी अचानक हुई मौत से परिवार में गहरा शोक है।

शोक में डूबा परिवार
प्रियंका के परिवार में 5 बहनें और एक भाई हैं, जिसमें प्रियंका तीसरे नंबर पर थी। घटना की सूचना मिलते ही बहादुरपुर गांव से बड़ी संख्या में ग्रामीण और प्रियंका के परिजन अस्पताल पहुंचे। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed