{"_id":"68d02d9b7c7a9d54aa085a1d","slug":"amit-swami-receives-a-letter-of-congratulations-from-the-united-nations-jind-news-c-198-1-rew1001-226072-2025-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: अमित स्वामी को मिला यूनाइटेड नेशन्स से शुभकामना पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: अमित स्वामी को मिला यूनाइटेड नेशन्स से शुभकामना पत्र
विज्ञापन
अमित स्वामी।
रेवाड़ी। एशियन बॉडी बिल्डिंग एवं फिजीक स्पोर्ट्स फेडरेशन के महानिदेशक अमित स्वामी को यूनाइटेड नेशन्स के महासचिव एंटोनियो गूटरिस की तरफ से शुभकामना पत्र भेजा गया है। यह पत्र यूनाइटेड नेशन्स के ग्लोबल कम्युनिकेशन्स विभाग से ई-मेल के माध्यम से भेजा गया है।
पत्र में कहा गया कि वर्ल्ड बॉडी बिल्डिंग एवं फिजीक स्पोर्ट्स फेडरेशन के अध्यक्ष डाटुक पाल चुआ के नेतृत्व में, फेडरेशन ने खेल के क्षेत्र में असाधारण योगदान दिया है। विशेष रूप से युवाओं को खेल के प्रति प्रेरित करने और स्वस्थ जीवनशैली के लिए प्रोत्साहित करने के प्रयासों की सराहना की गई है।
खेल के माध्यम से आपसी सौहार्द बढ़ाने के फेडरेशन के प्रयासों को सकारात्मक और प्रशंसनीय बताया गया है। यूनाइटेड नेशन्स ने यह भी आशा जताई है कि वर्ल्ड बॉडी बिल्डिंग और फिजीक स्पोर्ट्स फेडरेशन भविष्य में भी इसी दिशा में अपने प्रयासों को जारी रखेगा।