फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Amazing performance of Jind's daughters, became champions in volleyball championship

Jind News: जींद की बेटियों का कमाल, वॉलीबॉल चैंपियनशिप में बनीं चैंपियन

Fri, 18 Sep 2026 02:07 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
Amazing performance of Jind's daughters, became champions in volleyball championship
फोटो 17जेएनडी04-स्टेट वालीबॉल प्रतियोगिता में विजेता बनी टीम के खिलाड़ी। स्रोत कोच
उचाना। 59वीं स्कूल गर्ल्स स्टेट वॉलीबॉल चैंपियनशिप के अंडर-19 आयु वर्ग में जिले की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया। फाइनल मुकाबले में जींद की टीम ने कुरुक्षेत्र को 3-0 से सीधे सेटों में हराकर खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन

टीम की अगुवाई राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, उचाना खुर्द की छात्राओं ने की। खास बात यह रही कि टीम की सभी खिलाड़ी उचाना खुर्द गांव से ही हैं। स्कूल के प्राचार्य जितेंद्र नाथ ने खिलाड़ियों को इस जीत पर बधाई दी और उन्हें खेलों में आगे बढ़ते रहने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

उन्होंने शारीरिक शिक्षक सुरेश कुमार के योगदान की भी सराहना की। टीम के इंचार्ज सुरेश खटकड़ रहे। फाइनल मुकाबले में खिलाड़ी निशा और प्रिंस ने शानदार खेल दिखाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उचाना खुर्द की छात्राएं इससे पहले भी नेशनल स्तर समेत कई बड़े मंचों पर अपनी प्रतिभा दिखा चुकी हैं। गांव में लंबे समय से कोच मियां सिंह छात्राओं को वॉलीबॉल की ट्रेनिंग दे रहे हैं, जिसकी बदौलत उचाना खुर्द से लगातार प्रतिभावान खिलाड़ी निकल रही हैं। इस उपलब्धि पर जयवीर श्योकंद, दिलबाग सिंह, कैलाश चंद्र, विनोद कालीरमन, प्रमिला, राजेश शर्मा और मीता देवी ने भी खिलाड़ियों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed