फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Alliances of employees, farmers and traders seen on the stage of Mahapanchayat

महापंचायत के मंच पर दिखा कर्मचारी, किसान व व्यापारी का गठजोड़

Wed, 03 Feb 2021 11:17 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 03 Feb 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
Alliances of employees, farmers and traders seen on the stage of Mahapanchayat
महापंचायत को संबोधित करते बजरंगदास गर्ग। अमर उजाला - फोटो : Jind
जींद। करीब दो महीने से चल रहा किसान आंदोलन बेशक पहले ही जन आंदोलन बन चुका है, लेकिन अब इस आंदोलन में किसान, व्यापारी व कर्मचारियों का गठजोड़ हो गया है। बुधवार को कंडेला गांव में आयोजित महापंचायत में तीनों वर्गों ने एक साथ मिलकर कृषि कानूनों के खिलाफ लड़ाई लड़ने का एलान किया है। इस दौरान प्रदेश व्यापार मंडल के अध्यक्ष बजरंग दास गर्ग ने कहा कि व्यापारी हमेशा किसानों के साथ रहा है और आगे भी किसानों के साथ रहेगा।
विज्ञापन

वहीं कर्मचारी नेता दलबीर किरमारा ने किसानों का समर्थन किया। दरअसल महापंचायत के मंच पर 50 से अधिक खाप प्रतिनिधियों ने किसान आंदोलन का समर्थन करते हुए हर लड़ाई में साथ रहने का विश्वास दिलवाया। इसके अलावा महापंचायत में कई पूर्व सैनिकों ने भी पहुंच कर अपना समर्थन दिया। गर्ग ने कहा कि किसान का बेटा फौज में भर्ती होकर सीमाओं पर देश की रक्षा कर रहा है। ऐसे में सरकार को तानाशाही रवैया छोड़कर किसान, आढ़ती व मजदूरों के हित में तीन कृषि कानून तुरंत प्रभाव से वापस लेने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed