फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Alleged disturbance in EVM in Ward-6 of Zilla Parishad

जिला परिषद के वार्ड-6 में ईवीएम में गड़बड़ी का लगाया आरोप

Tue, 01 Nov 2022 11:36 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 01 Nov 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Alleged disturbance in EVM in Ward-6 of Zilla Parishad
जिला परिषद के वार्ड-6 के दस बूथों में चुनाव के दौरान ईवीएम में गड़बड़ी का आरोप लगाया गया है। उम्मीदवार प्रतिनिधियों ने इन बूथों पर दोबारा चुनाव करवाने की प्रशासन से गुहार लगाई है। उम्मीदवार प्रतिनिधि मंगलवार को डीसी डॉ. मनोज कुमार से मिलने पहुंचे। उन्होंने डीसी से मिलकर दस बूथों पर दोबारा चुनाव करवाने की मांग की है जिस पर डीसी डॉ. मनोज कुमार ने एसडीएम उचाना को इस मामले में कार्रवाई करने के निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

जिला परिषद के वार्ड नंबर-6 से चुनाव लड़ रही महिला उम्मीदवार मुकेश, इंदू, सुदेश और अन्नू के प्रतिनिधि डीसी आवास पर पहुंचे जहां उन्होंने 30 अक्तूबर को हुए जिला परिषद के चुनाव के दौरान झील गांव में बूथ नंबर 145, 146, 147 में ईवीएम में संख्या नंबर-2 के निशान स्कूटर पर मोहर लगी हुई थी जिससे मतदाता गुमराह हो रहे थे। इसके अलावा खेड़ी मसानिया के बूथ नंबर 135, 136, भगवानपुरा के बूथ नंबर 139, सेढ़ा माजरा के बूथ, घसो कलां और खुर्द के बूथ नंबर 140, 141, 142, 143 में भी ईवीएम मशीन के बेल्ट पेपर पर स्कूटर वाले निशान पर मोहर लगी हुई थी जिससे मतदाता प्रभावित हो रहे थे। 30 अक्तूबर को चुनाव के दौरान झील गांव में बूथ नंबर 145, 146, 147 पर एसडीएम उचाना जितेंद्र जोशी और एएसपी कुलदीप सिंह ने मौके पर जाकर निरीक्षण भी किया था। उन्होंने डीसी से गुहार लगाई है कि इन बूथों पर दोबारा से मतदान करवाया जाए। डीसी ने लिखित में स्पष्टीकरण मांगने की बात भी कही तो प्रतिनिधियों ने कहा कि जिसके खिलाफ शिकायत लेकर आए थे जांच भी उन्हीं को दे दी गई। उन्होंने कहा कि यदि जिला स्तर पर उनकी सुनवाई नहीं होती तो वे हरियाणा चुनाव आयोग का दरवाजा खटखटाएंगे। डीसी ने इस मामले की उचित कार्रवाई को लेकर एसडीएम उचाना को आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed