फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Allegations of using raw bricks and poor quality construction material on the bridge being built on Rajbaha Minor in Dahola village

Jind News: डाहोला गांव में रजबहा माइनर पर बन रहे पुल पर कच्ची ईंट व घटिया क्वालिटी की निर्माण सामग्री लगाने का आरोप

Tue, 04 Mar 2025 01:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 04 Mar 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
Allegations of using raw bricks and poor quality construction material on the bridge being built on Rajbaha Minor in Dahola village
जींद। डाहोला गांव में रजबहा नंबर आईआर माइनर पर बनने वाले पुलिया पर थर्ड क्वालिटी की ईंट व कम मात्रा में मसाला लगाने के आरोप ग्रामीणों ने लगाए हैं। इसकी शिकायत लेकर ग्रामीण डीसी कार्यालय पहुंचे। जहां पर उन्होंने सीएम के नाम लिखी शिकायत दी। ग्रामीण कट्टे में भरकर थर्ड क्वालिटी की ईंटों को लेकर आए और लघु सचिवालय में ईंटों को कम उंचाई से गिराकर तोड़कर दिखाया।
विज्ञापन

डाहोला निवासी बिजेंद्र ने सीएम विंडों व डीसी को दी शिकायत में बताया कि उनके गांव में रजबहा नंबर आईआर माइनर को सीसी का बनाया जा रहा है। इस पर बन रही पुली जो कि माईनर के हैड के पास हैं। दूसरा बुजी नंबर 1250 पर पड़ता है। एक पुल बधाना से छातर वाली सड़क पर पड़ता है। जिसको पक्का करने में थर्ड क्वालिटी की ईंटों का प्रयोग किया जा रहा है। इसके अलावा रेती में सीमेंट व बजरी की मात्रा भी कम लगाई जा रही है। इस तरह से सरकार काम में भ्रष्टाचार कर घोटाला किया जा रहा है। उन्होंने सीएम के नाम लिखी शिकायत में निर्माण कार्य को रुकवाकर जांच करवाने की मांग की और घटिया क्वालिटी का प्रयोग करने वाले ठेकेदार व जांच नहीं करने वाले अधिकारियों पर भी कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि डीसी ने उनको जांच का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


कट्टे में ईंटे व मसाला भरकर पहुंचे डीसी लघु सचिवालय
डाहोला गांव में लोग माइनर निर्माण में लग रही घटिया सामग्री। जिसमें ईंट व मसाले को कट्टे में भरकर लेकर आए। यहां पर उन्होंने ईंटों को गिराकर तोड़ा और कहा कि यह घटिया क्वालिटी की ईंट कितने दिन माइनर की मजबूती रख पाएंगी। इसकी जांच को लेकर कोई भी विभागीय अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed