{"_id":"64e7a185af8a61e2e403bda8","slug":"allegations-of-murder-of-buanas-student-demand-for-cbi-inquiry-jind-news-c-199-1-jnd1001-4544-2023-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: बुआना की छात्रा की हत्या का आरोप, सीबीआई जांच की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: बुआना की छात्रा की हत्या का आरोप, सीबीआई जांच की मांग
Thu, 24 Aug 2023 11:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Thu, 24 Aug 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जुलाना। क्षेत्र के बुआना गांव की लड़की सिंगापुर में पढ़ाई करने गई थी। वहां से लौटते समय सांपला के पास उसकी सड़क हादसे में मौत हो गई। इस घटना से छात्रा के गांव में मातम पसर गया। सूचना पाकर परिजन पीजीआई में पहुंचे और चिकित्सकों के पैनल से पोस्टमार्टम करवाया। परिजनों की मांग है कि मामले की सीबीआई जांच करवाई जाए। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया और मृतका का बुआना गांव में अंतिम संस्कार किया गया।
बुआना गांव निवासी छात्रा दुर्गा (19) पढ़ाई के लिए 11 माह पहले स्टडी वीजा पर पढ़ाई के लिए गई थी। दुर्गा मंगलवार को रात्रि 10 बजकर 57 मिनट पर दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरी लेकिन उसका एक्सीडेंट रात्रि डेढ़ बजे सांपला के पास होता दिखाया गया है। मृतका के पिता नरेश ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी का अपहरण किया गया है। आरोपियों ने दुर्गा का अपहरण कर उसकी हत्या की है। टिकट के अनुसार दुर्गा के पास 11 बैग थे लेकिन उसके पास जो बैग मिला उसमें कुछ भी नहीं मिला। दुर्गा के पास आईफोन था वह भी गायब था। आरोपियों ने हत्या कर इसे हादसा दिखाने का प्रयास किया है। परिजनों ने सीबीआई जांच की मांग की है।