फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Allegation of using substandard materials in the construction of an Ayurvedic hospital in Malvi.

Jind News: मालवी में आयुर्वेदिक अस्पताल के निर्माण में घटिया सामग्री लगाने का आरोप

Mon, 28 Sep 2026 12:26 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Allegation of using substandard materials in the construction of an Ayurvedic hospital in Malvi.
27 जुलाना 02: मालवी गांव में निमार्ण कार्य में प्रयोग की जा रही सामग्री दिखाते सरपंच और पंचायत
जुलाना। क्षेत्र के मालवी गांव में बन रहे आयुर्वेदिक अस्पताल के निर्माण कार्य में घटिया निर्माण सामग्री प्रयोग किए जाने का मामला सामने आया है। अस्पताल का निर्माण 67 लाख 68 हजार रुपये से किया जा रहा है। ग्रामीणों ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए इसकी शिकायत मुख्यमंत्री को भेजी है।
विज्ञापन

शिकायत में निर्माण कार्य की जांच करवाकर गुणवत्ता के अनुसार कार्य करवाने की मांग की गई है। गांव के सरपंच राजेंद्र जांगड़ा और पंचायत समिति सदस्य सुधीर ने बताया कि अस्पताल के निर्माण में प्रयोग की जा रही सामग्री गुणवत्ता के मानकों के अनुरूप नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि निर्माण कार्य में घटिया किस्म की ईंटों का इस्तेमाल किया जा रहा है। इसके अलावा सीमेंट और कंक्रीट के मिश्रण को लेकर भी ग्रामीणों ने सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन

सरपंच राजेंद्र जांगड़ा ने बताया कि निर्माण कार्य में चिनाई के बाद ईंटों की उचित तराई भी नहीं की जा रही है। इससे निर्माण की मजबूती प्रभावित होने की आशंका है। उन्होंने कहा कि पंचायत की ओर से निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर कई बार खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय में शिकायत की जा चुकी है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल का निर्माण सरकारी धन से कराया जा रहा है। ऐसे में निर्माण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाना जरूरी है। उनका कहना है कि यदि निर्माण में निर्धारित मानकों के अनुरूप सामग्री का प्रयोग नहीं किया गया तो भविष्य में भवन की मजबूती पर असर पड़ सकता है।

मामले को लेकर सरपंच और पंचायत की ओर से मुख्यमंत्री को शिकायत भेजकर निर्माण कार्य की जांच करवाने और संबंधित अधिकारियों से मौके का निरीक्षण करवाने की मांग की गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से निर्माण सामग्री की गुणवत्ता की जांच करवाकर निर्धारित मानकों के अनुसार ही अस्पताल का निर्माण कार्य करवाने की मांग की है।
वर्जन
निर्माण कार्य में घटिया सामग्री प्रयोग की जा रही है तो मौके पर जाकर जांच की जाएगी।
-भगवान दास, एसडीओ जिला परिषद जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed