फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Allegation of sexual exploitation by giving intoxicants

Jind News: नशीला पदार्थ पिलाकर यौन शोषण करने का आरोप

Mon, 06 May 2024 12:59 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 06 May 2024 12:59 AM IST
विज्ञापन
Allegation of sexual exploitation by giving intoxicants
जींद। गढ़ी थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला को नशीला पदार्थ देकर यौन शोषण करने तथा उसके जेवरात रखने के आरोप में महिला थाना पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सोनीपत जिले के एक गांव की रहने वाली महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी गढ़ी थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई है। रिश्ते में देवर सुनील ने उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद वह पति को छोड़कर सुनील के घर आ गई। सुनील ने उसका यौन शोषण करने शुरू कर दिया, जिसमें आरोपी के परिजनों ने उसका साथ दिया। जब उसने सुनील पर शादी का दबाव डाला तो उसने मना कर दिया। आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और गहने अपने पास रखकर जान से मारने की धमकी देते हुए घर से निकाल दिया। महिला थाना प्रभारी मुकेश ने बताया कि महिला की शिकायत पर सुनील, उसके पिता लीलूराम, भाई जसबीर, प्रवीन, सचिन, अनीता के खिलाफ नशीला पदार्थ देकर यौन शोषण करने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed