फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Allegation of assault of female farmer leader in Jind, case registered against farmer sarpanch coup

Jind: छह साल तक दुष्कर्म किया... मना करने पर पीटते थे, पीड़ित युवती ने दंपती पर लगाए आरोप

Wed, 05 Feb 2025 04:59 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 05 Feb 2025 04:59 PM IST
सार

पीड़िता ने शिकायत में यह भी कहा है कि उसका अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल किया गया और धमकाया गया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर दंपती के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
Allegation of assault of female farmer leader in Jind, case registered against farmer sarpanch coup
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जींद के सदर थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ छह साल तक यौन शोषण और मारपीट करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर गांव के दंपती के खिलाफ दुष्कर्म, अश्लील हरकत, बंधक बनाने और मारपीट करने जैसी गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


अश्लील वीडियो बनाकर देता था धमकी
युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वर्ष 2017 में गांव के युवक ने उसे झांसे में लेकर उसके साथ दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बना ली। इसके बाद आरोपी वीडियो को सार्वजनिक करने की धमकी देकर लगातार उसका यौन शोषण करता रहा।
विज्ञापन


पत्नी भी थी षड्यंत्र में शामिल
पीड़िता के अनुसार, आरोपी की पत्नी भी इस अपराध में शामिल थी। जब भी युवती विरोध करती, तो दोनों पति-पत्नी मिलकर उसके साथ मारपीट करते और उसे बंधक बनाकर रखते।
विज्ञापन
विज्ञापन


छह साल तक चुप रही पीड़िता
युवती ने बताया कि आरोपियों की पहुंच और धमकियों के चलते वह चुप रही। जून 2023 तक उसका यौन शोषण होता रहा। इस दौरान उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया।


पुलिस ने शुरू की जांच
जांच अधिकारी एएसआई सुमन ने बताया कि महिला थाना पुलिस ने आरोपी और उसकी पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और गहन जांच की जा रही है। जल्द ही दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed