फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   All types of shops will open in Jind city from today

आज से जींद शहर में खुलेंगी सभी प्रकार की दुकानें

Wed, 06 May 2020 11:09 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
All types of shops will open in Jind city from today
जिला प्रशासन और व्यापारिक संगठनों के बीच हुई बैठक में निर्णय हुआ कि वीरवार से शहर की सभी दुकानें खोली जाएंगी। इसमें दुकानदार अपने शटर पर सफेद और काला गोला बनाएंगे। एक दिन काले गोले की तो दूसरे दिन सफेद गोले की दुकानें खुलेंगी। वीरवार को सबसे पहले सफेद गोले वालों की दुकानें खुलेंगी।
विज्ञापन

डीसी डॉ. आदित्य दहिया ने बताया कि बुधवार को व्यापारिक संगठनों की बैठक बुलाई गई थी। डीआरडीए सभागार में हुई बैठक की अध्यक्षता एडीसी डॉ. सत्येंद्र दूहन ने की। बैठक में एसडीएम सत्यवान सिंह मान व जिला प्रशासन की ओर से कई विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। डीसी ने बताया कि व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों से बातचीत करने के बाद यह निर्णय लिया गया कि सर्कल के हिसाब से दुकानें सुबह आठ बजे से शाम तीन बजे तक खोली जा सकेंगी।
विज्ञापन

उन्होंने स्पष्ट किया कि सड़क के एक साइड की दुकानों पर सफेद गोले का चिह्न होगा तो दूसरी तरफ की दुकानों पर काले रंग का। इन्हीं सर्कलों के हिसाब से दुकानें खोली जा सकेंगी। साथ ही उन्होंने सभी दुकानदारों को निर्देश दिए हैं कि वह लॉकडाउन के नियमों व कोरोना से बचाव के सभी उपायों का अनुपालन करेंगे। मास्क का प्रयोग करना अति आवश्यक होगा। एडीसी ने कहा कि कई दिन से व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधि मार्केट खुलवाने की मांग कर रहे थे। संक्रमित केस मिलने के कारण बाजार नहीं खोले जा सके थे। अब प्रशासन द्वारा एक व्यवस्था बनाकर बाजार खोलने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि हर दुकानदार लॉकडाउन के नियमों का पालन करेगा। यदि ऐसा नहीं हुआ तो दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। हर व्यक्ति को चाहे दुकानदार हो या ग्राहक मास्क लगाना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed