फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   All the schools, Anganwadi and sewerage committee of the district are being made aware

Jind News: जिले के सभी स्कूलों, आंगनबाडी और सीवरेज समिति को कर रहे जागरूक

Wed, 13 Aug 2025 12:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Wed, 13 Aug 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
All the schools, Anganwadi and sewerage committee of the district are being made aware
12जेएनडी15-हर घर तिरंगा अभियान के तहत विद्यार्थियों को जागरूक करते हुए स्कूल स्टाफ और जन स्वास्
जींद। भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के राष्ट्रव्यापी अभियान हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता के तहत जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग जींद व जल एवं स्वच्छता सहायक संगठन की ओर से जिला के विभिन्न स्कूलों व आंगनबाड़ी में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

जिला सलाहकार रणधीर मताना ने बताया कि जींद खंड में खंड समन्वयक दिनेश मलिक, उचाना खंड में खंड समन्वयक कुशल शर्मा, नरवाना में खंड समन्वयक सुरेंद्र कुमार, अलेवा खंड में खंड समन्वयक ईश्वर सिह, जुलाना में सोमलता सैनी, पिललुखेड़ा में सुरेंद्र दुग्गल, सफीदों में बलवान सिंह की ओर से कार्यक्रम का आयोजन करवाया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मंगलवार को गांव बराह खुर्द के राजकीय उच्च विद्यालय सहित कई स्कूलों में कार्यक्रम आयोजित किया गया। बराह कलां के स्कूल में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए स्कूल प्राचार्य सुखवीर सिंह व खंड समन्वयक दिनेश मलिक ने कहा कि यह अभियान बच्चों में देशभक्ति की भावना भरने का कार्य करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला सलाहकार रणधीर मताना ने बताया कि विभागीय निर्देशों के अनुसार स्कूल, प्रत्येक ग्राम पंचायत की महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप सदस्य को ओटी किट की ओर से पानी का सैंपल जांच करने का कार्य दिया जा रहा है।

इसका मुख्य उद्देश्य स्वच्छता और पर्याप्तता के लक्ष्यों के साथ जोड़ना है जिससे स्वच्छता और स्वास्थ्य मिशन को समर्थन मिले। इसके साथ ही डायरिया व डेंगू से बचाव के बारे में भी ग्रामीणाें को जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed