फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   All loans of farmers should be waived: Tekram Kandela

किसानों के सभी कर्ज माफ हों : टेकराम कंडेला

Sun, 25 Feb 2024 12:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 25 Feb 2024 12:30 AM IST
विज्ञापन
All loans of farmers should be waived: Tekram Kandela
सर्वखाप, जनकल्याण मंच व किसान संगठनों की कंडेला गांव में हुई बैठक
विज्ञापन

-11 सदस्यों की कोर कमेटी का गठन, कमेटी किसान नेताओं को एकजुट करने का करेगी प्रयास
संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। सर्वखाप, जनकल्याण मंच और किसान संगठनों की बैठक शनिवार को कंडेला गांव में आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता सर्वजातीय राष्ट्रीय खाप के संयोजक और भारतीय किसान मजदूर यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष टेकराम कंडेला ने की। संचालन भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष जयदीप चहल ने किया। टेकराम कंडेला ने कहा कि बैठक में कई प्रस्ताव पारित किए गए। इसमें शंभू बॉर्डर, दाता सिंह वाला बॉर्डर, खनौरी बॉर्डर और खेड़ी चोपटा पर आंसू गैस का प्रयोग और लाठी चार्ज किया गया है। गोली लगने से एक किसान की मौत की निंदा की गई।
टेकराम कंडेला ने कहा कि स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू की जाए। किसानों के सभी कर्ज माफ किए जाएं। मनरेगा की स्कीम को कृषि के साथ जोड़ा जाए। इस मौके पर 11 सदस्यों की कोर कमेटी का गठन किया गया। यह कमेटी किसान नेताओं को एकजुट करने का प्रयास करेगी। आंदोलन शांतिपूर्वक तरीके से चलाने पर जोर देने का काम करेगी।
विज्ञापन

पंचायती प्रकोष्ठ के प्रधान बीरा दालमवाला ने कहा कि आंदोलन पार्ट एक 28 फरवरी 2021 को टेकराम ने आंदोलन को टूटने से बचाया था। आंदोलन को जितवाने में अहम भूमिका निभाई थी। इस अवसर पर पंचायती प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष अभेराम कंडेला, ब्लॉक समिति चेयरमैन राकेश तलोडा, नगूरां 12 के प्रधान धर्मपाल खटकड़, प्रेम सिंह नाडा, खटकड़ खाप सचिव जगदीश, प्रधान बेदू कंडेला, प्रवक्ता छज्जूराम कंडेला, हजूरा कंडेला, जयपाल, जगदीश, मनजीत, रघुवीर अहिरका, बलवान, सत्यवान, चंद्रपाल, रामचंद्र आर्य, सुभाष मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो कैप्शन
24जेएनडी12: बैठक की अध्यक्षता करते हुए टेकराम कंडेला। स्वयं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed