फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   All connections of drinking water and sewer line will be regularized, notice issued to illegal ones

Jind News: पेयजल और सीवरलाइन के सभी कनेक्शन होंगे नियमित

Fri, 16 May 2025 11:44 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 16 May 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
All connections of drinking water and sewer line will be regularized, notice issued to illegal ones
16जेएनडी01-नरवाना में जांच करते हुए जन स्वास्थ्य विभाग के कर्मचरी। संवाद
नरवाना। शहर में जल व सीवर लाइन के सभी कनेक्शन नियमित करवाने के लिए विशेष अभियान कार्यकारी अभियान की देखरेख में शुरू किया गया है। अवैध कनेक्शन धारकों को नोटिस देकर 15 दिन में कनेक्शन नियमित करवाने को कहा गया है।
विज्ञापन

इसके लिए जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंडल नरवाना के कार्यकारी अभियंता गुरमीत सिंह, जिला सलाहकार रणधीर मताना, उप मंडल अभियंता नवीन कुमार मुंडे, उप मंडल अभियंता कुलदीप कुहाड़, कनिष्ठ अभियंता तरसेम सिंह, मनजीत बेलरखां व कुशल पाल सहित अन्य कनिष्ठ अभियंताओं ने शहर में अभियान चला रहीं टीमों का निरीक्षण किया गया।
विज्ञापन

कार्यकारी अभियंता गुरमीत सिंह ने कहा कि नरवाना शहर में पेयजल के सभी कनेक्शन को नियमित किया जाएगा। इसके लिए शहर में विभाग की तरफ से टीम लगाई गई है। जरूरत पड़ने पर अन्य टीमों का भी गठन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उप मंडल अभियंता नवीन कुमार मुंडे व उपमंडल अभियंता कुलदीप कुहाड़ ने कहा कि शहर में जल व सीवरेज के जो कनेक्शन अवैध हैं, इन अवैध कनेक्शन को काटने के लिए विभाग द्वारा टीम का गठन किया गया है। टीम हर घर जाकर जल और सीवरेज के कनेक्शन चेक कर रही है। जिन घरों में यह कनेक्शन नियमित नहीं हैं, उन्हें नोटिस देकर 15 दिन में कनेक्शन नियमित करवाने के लिए कहा जा रहा है।

जिला सलाहकार रणधीर मताना ने कहा कि अभियान के तहत अवैध कनेक्शन धारकों को पहले नोटिस दिया जा रहा है और उसके बाद कनेक्शन काटे जाएंगे। शहर में सीवर लाइन के बहुत ज्यादा कनेक्शन अवैध हैं। उन्होंने कहा कि नरवाना शहर को लीकेज मुक्त करने के लिए प्रयास किया जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed