{"_id":"6510819cf53ba8952a0235e4","slug":"all-caste-binain-khap-will-make-devraj-contest-lok-sabha-elections-jind-news-c-199-1-sroh1006-6122-2023-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: देवराज को लोकसभा चुनाव लड़वाएगी सर्वजातीय बिनैन खाप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: देवराज को लोकसभा चुनाव लड़वाएगी सर्वजातीय बिनैन खाप
Mon, 25 Sep 2023 12:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Mon, 25 Sep 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
24जेएनडी38-दनौदा चबूतरे पर महापंचायत में शामिल खाप प्रतिनिधि। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
नरवाना। दनौदा गांव में रविवार को बिनैन खाप के चबूतरे पर खाप की महापंचायत प्रधान फकीरचंद नैन की अध्यक्षता में हुई। इसमें निर्णय लिया गया कि अबकी बार लोकसभा चुनाव में खाप के व्यक्ति को चुनाव लड़वाया जाएगा। सर्वसम्मति से देवराज कन्हडी को उम्मीदवार के रूप में चुना गया।
प्रधान फकीर चंद नैन ने कहा कि बिनैन खाप हरियाणा में एक महत्वपूर्ण स्थान रखती है और लोकसभा क्षेत्र सिरसा में उम्मीदवार उतरने की घोषणा के बाद इस क्षेत्र में राजनीतिक हलचल बढ़ गई है। इसको लेकर रविवार को बिनैन खाप के ऐतिहासिक चबूतरे पर एक विशाल पंचायत हुई जिसमें 2024 में होने वाले लोक सभा के चुनाव लड़ने के बारे में विचार विमर्श किया गया और सर्वसम्मति से लोकसभा चुनाव के उम्मीदवार के तौर पर देवराज का नाम ही सामने आया जिस पर सभी ने सहमति जताई है। यदि कोई भी राष्ट्रीय पार्टी उन्हें टिकट देती है तो वह पूरी ताकत से चुनाव लड़ेंगे और यदि कोई पार्टी टिकट नहीं देती है तो वह निर्दलीय ही वह लोकसभा चुनाव में अपना उम्मीदवार जरूर उतारेंगे। उन्होंने कहा कि उनके प्रयास थे कि लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार देवराज कन्हडी को बनाया जाए। इस पर कालवन तपा के गांवो के अब बिनैन गांव में भी सहमति बन चुकी है। इस अवसर पर महिला आयोग की पूर्व सदस्य सुमन बेदी, खाप उपप्रधान भगतराम, खाप प्रवक्ता रघुवीर, ईश्वर नैन, प्रीतम नैन, अंग्रेज नैन मौजूद रहे।