फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   All camps should be set up at a reasonable distance from the road

Jind News: सड़क मार्ग से उचित दूरी पर लगवाए जाएं सभी शिविर

Tue, 15 Jul 2025 11:46 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jul 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
All camps should be set up at a reasonable distance from the road
जींद। सावन माह की शुरूआत में कावड़ यात्रा भी शुरू हो गई है। शिवभक्त कावड़ लेकर हरिद्वार से रवाना होना शुरू हो गए हैं। प्रशासन सतर्क हो गया है। कावड़ यात्रा के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने, कांवड़ियों की सुरक्षा एवं आमजन के सुरक्षित आवागमन के लिए सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने, शिविरों के लिए उचित स्थान निर्धारित करने जैसे कार्यों की तैयारियों को लेकर संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

बाक्स
कावड़ शिविर सड़क मार्ग से उचित दूरी पर लगाने के निर्देश
जिले से सावन माह में हजारों की संख्या में कांवड़िए कावड़ लेने के लिए हरिद्वार का रुख करते हैं। इसके अलावा पश्चिम हरियाणा, राजस्थान व अन्य क्षेत्र के श्रद्धालु हरिद्वार से जींद के रास्ते कावड़ लेकर आते है। शिव भक्तों, कावड़ियों को किसी तरह की परेशानी न हो। सभी शिविर सड़क मार्ग से उचित दूरी पर लगवाए जाएं। कावड़ियों के शिविर अन्य समुदाय के धार्मिक स्थानों से उचित दूरी पर लगाए जाएं।
विज्ञापन

बॉक्स
कावड़ शिविरों में हो सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्था
कावड़ शिविरों के आयोजक कावड़ शिविरों में पुरुषों व महिलाओं के लिए अलग-अलग शौचालय की उचित व्यवस्था करवाएं। पुलिस विभाग द्वारा कावड़ियों की सुरक्षा के लिए पूर्ण रूप से सभी प्रबंध किए जाएं। मुख्य मार्गों तथा अन्य मार्गों पर पुलिस कर्मियों की डयूटी लगाई गई हैं। कावड़ यात्रा के दौरान पुलिस विभाग पूरी तरह से सतर्कता बरते और किसी भी प्रकार से कानून व्यवस्था एवं शांति भंग नहीं होने दी जाए। यातायात की पालना करने को लेकर नहर, सड़कों, पेट्रोल पंपों पर साइन बोर्ड लगाए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स
कावड़ यात्रा को लेकर गाइडलाइन जारी की गई है। कावड़िये दिशा-निर्देशों की पालना करें। लाउड स्पीकर की आवाज कम रखें। सफाई व्यवस्था का ध्यान रखें। -कुलदीप सिंह, एसपी जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed