{"_id":"67a3ad2e601de334110becf0","slug":"agreement-made-between-electricity-employees-and-khap-panchayats-strike-ends-jind-news-c-199-1-jnd1002-129580-2025-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: बिजली कर्मचारियों और खाप पंचायतों में बना समझौता, धरना समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: बिजली कर्मचारियों और खाप पंचायतों में बना समझौता, धरना समाप्त
विज्ञापन
05जेएनडी39-कर्मचारियों के धरने को संबोधित करते हुए खाप प्रतिनिधि।
- फोटो : स्रोत ग्रामीण
उचाना। नचार खेड़ा गांव में 28 जनवरी को बिजली चोरी की शिकायत पर चेकिंग पर गई टीम के साथ मारपीट के मामले में पंचायत व खाप पंचायतों के बीच में आने के बाद समझौता हुआ। बिजली निगम के कर्मचारियों के साथ लंबे समय तक हुई बैठक के बाद आपसी समझौते पर सहमति बनी।
धरने पर दाड़न खाप, थुआ तपा, बिनैन खाप के प्रतिनिधियों के अलावा नचार, उदयपुर और दुर्जनपुर के सरपंच प्रतिनिधि पहुंचे। उन्होंने फैसला लिया कि जो भी किसी भी कर्मचारी के साथ अभद्र व्यवहार करता है तो उसका साथ नहीं देंगे। कोई कर्मचारी गलत करता है तो वह उसकी शिकायत पंचायत से करें या उच्चाधिकारियों से करें। बिजली यूनियन ने खाप व पंचायतों का सम्मान रखते हुए माफी की अपील स्वीकार की। बिजली निगम उप मंडल प्रधान विकास खटकड़ ने कहा कि 28 जनवरी को नचार खेड़ा गांव में चेकिंग टीम के ऊपर हमला कर दिया था। इसके विरोध में वह धरना दे रहे थे।
उनके साथ पंचायतें, सामाजिक संगठन एवं खाप प्रतिनिधि संपर्क में थे, जो इस मामले को सुलझाने के पक्ष में थे। सभी कर्मचारियों ने एकमत होकर पंचायतों के आग्रह को मानते हुए मामले में समझौता किया है। जो 28 जनवरी से धरना चला आ रहा था, उसको समाप्त किया गया। इस अवसर पर जेई कृष्ण, जसबीर चहल, कुलबीर फौजी, राजेंद्र सिंह, राकेश, सितेंद्र, जसबीर श्योकंद, सत्यवान, वीरेंद्र नैन व नरेश भी मौजूद रहे।