फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Agrawal community supports Satpal Brahmachari, Congress leader says- fear-free administration will be provided

Jind:अग्रवाल समाज ने सतपाल ब्रह्मचारी को दिया समर्थन, कांग्रेस नेता बोले- भयमुक्त दिया जाएगा प्रशासन

Sun, 19 May 2024 12:14 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sun, 19 May 2024 12:14 PM IST
सार

सोनीपत लोकसभा से प्रत्याशी सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि अग्रवाल समाज ने जो इतना समर्थन दिया है, उसका अहसान वह कभी नहीं भुला पाएंगे। अग्रवाल समाज को वह विश्वास दिलाते हैं कि उनको व्यापार करने में कभी कोई परेशानी नहीं आएगी। जींद के गुंडों को भगा दिया जाएगा। जींद के विकास को लेकर कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी।

विज्ञापन
Agrawal community supports Satpal Brahmachari, Congress leader says- fear-free administration will be provided
अग्रवाल समाज के लोग - फोटो : संवाद

विस्तार

जींद में शनिवार रात को नौ बजे सफीदों रोड स्थित उत्सव होटल में अग्रवाल समाज के लोगों ने सोनीपत लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल ब्रह्मचारी का समर्थन किया। होटल में अग्रवाल समाज के लगभग एक हजार से ज्यादा लोग मौजूद थे। इसमें अग्रवाल समाज के प्रमुख नेता महावीर गुप्ता, डॉ. राजकुमार गोयल, बीएस गर्ग, एसडी स्कूल के प्रधान श्रीचंद जैन, अग्रवाल धर्मशाला के प्रधान राकेश सिंघल, रजनीश जैन, प्रवीण गुप्ता, पालिका बाजार प्रधान जयकुमार, साड़ी एसोसिएशन से सावर गर्ग, हांसी रोड एसोसिएशन से राजकुमार जिंदल ने ब्रह्मचारी का स्वागत किया।

विज्ञापन


सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि अग्रवाल समाज ने जो इतना समर्थन दिया है, उसका अहसान वह कभी नहीं भुला पाएंगे। अग्रवाल समाज को वह विश्वास दिलाते हैं कि उनको व्यापार करने में कभी कोई परेशानी नहीं आएगी। जींद के गुंडों को भगा दिया जाएगा। जींद के विकास को लेकर कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। आज समाज को जो भय है, वह सब दूर कर दिया जाएगा। आज हर किसी व्यापारी को धमकी मिली रही, व्यापार करना मुश्किल हो चुका है।
विज्ञापन


इसलिए इस भय को दूर करने के लिए कांग्रेस को सत्ता सौंपनी जरूरी है। डॉ. राजकुमार गोयल ने कहा कि विकास के मामले में जींद जिला पिछड़ा जा रहा है। यहां शहर के अंदर ही सड़कें टूटी हुई हैं। कहीं पाइपलाइन नहीं है तो सड़क को उखाड़ दिया जाएगा। यह सब खेल कमिशन के चक्कर में हो रहा है और सरकार को चूना लग रहा है। पूरे अग्रवाल समाज ने सोच समझकर यह फैसला किया है। इसलिए समाज ने आपको पगड़ी पहनाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed