फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Age check medical camps can start again after two years in April

दो वर्ष बाद अप्रैल में फिर से शुरू हो सकते हैं आयु जांच मेडिकल कैंप

Fri, 25 Mar 2022 11:09 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 25 Mar 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Age check medical camps can start again after two years in April
कोरोना महामारी के कारण दो साल से बंद पड़े आयु जांच मेडिकल शिविर को फिर से शुरू होने का लोग इंतजार कर रहे हैं। जिले के लगभग पांच हजार लोग ऐसे हैं जो इन शिविरों का इंतजार कर रहे हैं। यह लोग अपनी पेंशन बनवाने के लिए कभी समाज कल्याण विभाग के तो कभी नागरिक अस्पताल के चक्कर काट रहे हैं। वहीं समाज कल्याण विभाग ने डीसी डॉ. मनोज कुमार से शिविर लगवाने की अनुमति मांगी है। अप्रैल महीने की शुरुआत में ही यह शिविर फिर से लगने की संभावना है।
विज्ञापन

जिन लोगों के पास आयु का कोई प्रमाण नहीं है, ऐसे बुजुर्ग लोगों की आयु का पता लगाने के लिए आयु जांच कैंप लगाए जाते थे। इस कैंप में दो चिकित्सक बैठते थे तथा अपने अनुभव व व्यक्ति की शारीरिक क्षमता को देखकर उसकी आयु का प्रमाण-पत्र बनाते थे। इस प्रकार के कैंपों में काफी भीड़ जुट रही थी। कोरोना महामारी की शुरुआत में ही दो वर्ष पहले यह शिविर बंद कर दिए गए। बहुत से ऐसे लोग हैं, जिनकी आयु का कोई प्रमाण नहीं है। वृद्धावस्था सम्मान पेंशन के लिए व्यक्ति की आयु 60 वर्ष अनिवार्य है। इसके लिए उसकी आयु का प्रमाण पत्र मांगा जाता है। इसमें चाहे कोई शैक्षणिक प्रमाण पत्र हो या फिर जन्म प्रमाण-पत्र। यदि इस प्रकार का कोई भी दस्तावेज व्यक्ति के पास नहीं है तो उसकी आयु जांच के लिए सरकार ने मेडिकल कैंप लगवाए थे। इसमें चिकित्सक व्यक्ति की आयु का प्रमाण पत्र बनाते थे। कोरोना के कारण इस प्रकार के शिविर दो वर्ष से बंद हैं। ऐसे में लोग अपने आयु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए कभी नागरिक अस्पताल तो कभी समाज कल्याण विभाग के चक्कर काट रहे हैं।
विज्ञापन

नहीं बन पा रही पेंशन
पटियाला चौक निवासी रिसाला, सरूपा, जलालपुर कलां निवासी राममेहर, रामेश्वर ने बताया कि उनकी आयु 60 वर्ष से अधिक हो चुकी है लेकिन उनके पास आयु का कोई प्रमाण पत्र नहीं है। ऐसे में वह नागरिक अस्पताल तथा समाज कल्याण विभाग के चक्कर काट-काटकर थक चुके हैं। यदि आयु जांच शिविर शुरू हो जाएं तो उनकी पेंशन बन सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना के कारण आयु जांच शिविरों को बंद कर दिया था। जिन लोगों के पास जन्म प्रमाण पत्र या अन्य आयु को कोई दस्तावेज है, उनकी पेंशन बनाई जा रही है। आयु जांच शिविर लगवाने के लिए डीसी डॉ. मनोज कुमार से अनुमति मांगी गई है। जैसे ही अनुमति मिलेगी, शिविर लगाने शुरू कर दिए जाएंगे। उम्मीद है अप्रैल महीने में यह शुरू हो जाएं।
-सरोज बाला, जिला समाज कल्याण अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed