{"_id":"66a54f8ce581a57e91084e36","slug":"after-two-days-of-strike-doctors-took-over-opd-treated-1600-jind-news-c-199-1-sroh1007-120618-2024-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: दो दिन की हड़ताल के बाद चिकित्सकों ने संभाली ओपीडी, 1600 के उपचार किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: दो दिन की हड़ताल के बाद चिकित्सकों ने संभाली ओपीडी, 1600 के उपचार किए
Sun, 28 Jul 2024 01:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sun, 28 Jul 2024 01:20 AM IST
विज्ञापन
लैब के बाहर जांच रिपोर्ट लेने के लिए लगी मरीजों की भीड़। संवाद
जींद। रात को सरकार के साथ बातचीत के बाद चिकित्सकों की हड़ताल खत्म होने से मरीजों व स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली है। दो दिन हड़ताल के कारण मरीजों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा। शनिवार से चिकित्सकों ने ओपीडी शुरू कर दी। नागरिक अस्पताल जैसे ही खुला तो मरीजों की भीड़ उमड़ पड़ी। पर्ची काउंटर, ओपीडी, एक्सरे-ए, इमरजेंसी तक मरीजों और तीमारदारों की भीड़ रही। सबसे ज्यादा भीड़ जनरल ओपीडी, बाल रोग विशेषज्ञ, नेत्र रोग विशेषज्ञ, हड्डी रोग विशेषज्ञ के कमरों के बाहर रही।
शनिवार को अस्पताल में आम दिनों की तरह ही स्वास्थ्यकर्मी व स्टाफ काम के लिए पहुंचे लेकिन जिला अस्पताल में ओपीडी रजिस्ट्रेशन से लेकर डाॅक्टरों के चैंबरों के बाहर मरीजों की लंबी कतार दिखी। भीड़ इस कदर थी कि ओपीडी का समय खत्म होने के बावजूद डाक्टर मरीज को देखते रहे। हालांकि शनिवार को आम दिनों की अपेक्षा ओपीडी बहुत कम होती है, लेकिन हड़ताल के चलते यह भीड़ कुछ ज्यादा रही। अपने बेटे को लेकर आई राधिका ने बताया कि पहले तो पर्ची बनवाने में ही उसे आधा घंटा लग गया। जैसे ही पर्ची मिली तो वह डॉक्टर के कमरे के बाहर लाइन में लग गई। फिर दवा के लिए लाइन में लगी। इसी तरह ईएनटी चिकित्सक के पास उपचार करवाने आई सोनिया ने बताया कि उसे ईएनटी को दिखा है लेकिन भीड़ इतनी है कि उसका नंबर मुश्किल ही आ पाएगा।
यह है ओपीडी की डिटेल
तिथि
ओपीडी की संख्या
27 जुलाई
1605
26 जुलाई
1565
25 जुलाई
1549