फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   After the strictness of the police, the full effect of the lockdown

पुलिस की सख्ती के बाद दिखा लॉकडाउन का पूरा असर

Tue, 28 Apr 2020 10:27 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
After the strictness of the police, the full effect of the lockdown
पुलिस की सख्ती के बाद पुलिस चौकी के नजदीक बाजार में लॉकडाउन का दिखाई दे रहा असर। - फोटो : Jind
कई दिनों से दुकानदारों द्वारा लॉकडाउन का जमकर उल्लंघन किया जा रहा है। प्रशासन द्वारा निर्धारित की गई जरूरत की दुकानों को खोलने वाले दुकानदारों के अलावा बिना जरूरत की दुकानें भी खुल रही हैं। सबसे ज्यादा लॉकडाउन का उल्लंघन पुलिस चौकी के आसपास बाजार में दुकानदार कर रहे थे। मंगलवार को पुलिस प्रशासन लॉकडाउन का पालन करवाने के लिए पूरी तरह से सख्त नजर आई।
विज्ञापन

पुलिस चौकी के आसपास जो दुकानदार बिना शेड्यूल के दुकानें खोल रखे थे उनके साथ सख्ती की गई। पुलिस प्रशासन बार-बार दुकानदारों को शेड्यूल के अनुसार दुकान खोलने, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने सहित बार-बार सरकार की हिदायतों को मानने के लिए अपील की, लेकिन फिर भी बिना प्रशासन के डर से दुकानें खोलते रहे। जिन दुकानों के पीछे गली है वह दुकानदार दुकानों के पीछे से सामान बेचते है। ऐसे दुकानदारों के खिलाफ भी प्रशासन कार्रवाई के मूड में नजर आ रहा है। गलियों में पुलिस प्रशासन द्वारा गश्त बढ़ाई जाएगी ताकि जो दुकानदार दुकानों के पीछे गली में मकान से सामान बेचते है उनका पता कर कार्रवाई की जा सकें।
विज्ञापन

सीमेंट का भाव 500 पार
इन दिनों शहर में सबसे अधिक चर्चा सीमेंट के बैगों की कालाबाजारी की भी हो रही है। लॉकडाउन में जहां पुरानी मंडी में सरेआम सीमेंट सहित अन्य निर्माण सामग्री लोडिंग की जा रही है तो सीमेंट का रेट भी 500 रुपये पार होने की चर्चा पूरी है। लॉकडाउन जब हुआ था तो 350 रुपये प्रति बैग के आस-पास का रेट था, अब 400 के आस-पास का रेट है। कुछ दुकानदार लॉकडाउन का फायदा उठाते हुए 550 रुपये तक का सीमेंट का बैग बेच रहे हैं। ऐसे दुकानदार किसी की शिकायत प्रशासन के पास न होने का फायदा उठाते है। प्रशासन अगर अपने स्तर जांच करें तो लॉकडाउन में कालाबाजारी का काम करने वालों के खिलाफ कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कालाबाजारी, लॉकडाउन का उल्लंघन नहीं होगा बर्दाश्त
लॉकडाउन में किसी भी तरह की कालाबाजारी की जा रही है तो बिल्कुल गलत है। कालाबाजारी, लॉकडाउन के उल्लंघन को किसी सूरत में सहन नहीं किया जाएगा। प्रशासन अपने स्तर पर भी ऐसे दुकानदारों को पता लगाएगा जो कालाबाजारी लॉकडाउन में कर रहे है, लॉकडाउल का उल्लंघन कर रहे है। -
राजेश कोथ, एसडीएम, उचाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed