फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   After the release of the results of class 10th, we are waiting for the schedule for admission in ITI

Jind News: दसवीं कक्षा का परिणाम जारी होने के बाद आईटीआई में दाखिले को लेकर शेड्यूल का इंतजार

Fri, 23 May 2025 01:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 23 May 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
After the release of the results of class 10th, we are waiting for the schedule for admission in ITI
जींद। हरियाणा विद्यालय बोर्ड और दसवीं का दसवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद विद्यार्थियों को आईटीआई में दाखिला का शेड्यूल जारी होने का इंतजार है। सीबीएसई का 10वीं कक्षा का परिणाम 13 मई और हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड का परिणाम 17 मई को जारी हो चुका है। इस बार 10वीं कक्षा में दोनों बोर्ड से लगभग 20 हजार विद्यार्थी पास हो चुके हैं। जबकि जिलेभर की 25 राजकीय और निजी आईटीआई में विभिन्न ट्रेड में 5244 सीट हैं।
विज्ञापन


इसमें से 9 राजकीय आईटीआई में 2688 और 16 निजी आईटीआई में 2556 सीट हैं। ऐसे में जिलेभर की आईटीआई में दाखिले को लेकर मारामारी रहेगी। विद्यार्थियों की सबसे पहली पसंद जींद की कैथल रोड स्थित राजकीय आईटीआई रहती है। यहां आवेदन के समय कई ट्रेड में 100 से ऊपर मेरिट लिस्ट रहती है। वहीं राजकीय आईटीआई में निर्धारित सीटों पर तीन से चार गुना आवेदन भी आते हैं। ऐसे में विद्यार्थियों के लिए आईटीआई में दाखिले को लेकर प्रतिस्पर्धा देखने को मिल सकती है।
विज्ञापन




आईटीआई का नाम-सीटों की संख्या

राजकीय आईटीआई जींद-872

राजकीय महिला आईटीआई जींद-272

राजकीय आईटीआई उचाना खुर्द-152

रजकीय महिला आईटीआई डूमरखा कलां-184

राजकीय आईटीआई नरवाना-820

राजकीय आईटीआई जुलाना-212

राजकीय आईटीआई मुआना-88

राजकीय आईटीआई खेड़ाखेमावती-64

सैनिक परिवार भवन आईटीआई जींद-24

पहल प्राइवेट आईटीआई जींद-272

सीआर किसान प्राइवेट आईटीआई जींद-276

नाथजी प्राइवेट आईटीआई -108

ज्ञान सागर प्राइवेट आईटीआई मोहलखेड़ा-292

जीपी न्यू प्राइवेट आईटीआई-80

नरवाना प्राइवेट आईटीआई-256

आर्य प्राइवेट आईटीआई उचाना खुर्द-168

आर्य प्राइवेट आईटीआई ललितखेड़ा-140

ओम प्राइवेट आईटीआई खेड़ाखेमावती-128

श्रीश्यामजी प्राइवेट आईटीआई शादीपुर-216

श्रीबालाजी प्राइवेट आईटीआई सफीदों-80

शनशाइन प्राइवेट आईटीआई उचाना-88

तक्षशीला प्राइवेट आईटीआई जुलाना-108

मयंक प्राइवेट आईटीआई रधाना-40

आकाश प्राइवेट आईटीआई-224

आकाश प्राइवेट आईटीआई लिजवाना खुर्द-80




आईटीआई में दाखिले को लेकर कोई शेड्यूल नहीं आया है। अगर शेड्यूल आता है तो विद्यार्थियों को अवगत करवा दिया जाएगा। कैथल रोड स्थित राजकीय आईटीआई में दाखिले को लेकर विद्यार्थियों की काफी रुचि रहती है। दाखिले के समय आवेदन भी काफी आते हैं। विद्यार्थियों के लिए आईटीआई में काफी अच्छी ट्रेड हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


-नरेश कुमार, प्राचार्य राजकीय आईटीआई जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed