{"_id":"67c60a81120fd7d33f059b3f","slug":"after-sending-35-reminders-the-municipal-council-started-a-campaign-to-catch-monkeys-from-the-hospital-jind-news-c-199-1-sroh1009-130910-2025-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: नगर परिषद ने 35 रिमाइंडर भेजने के बाद शुरू किया अस्पताल से बंदर पकड़ने का अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: नगर परिषद ने 35 रिमाइंडर भेजने के बाद शुरू किया अस्पताल से बंदर पकड़ने का अभियान
Tue, 04 Mar 2025 01:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Tue, 04 Mar 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
03जेएनडी23: नागरिक अस्पताल से बंदर पकड़कर ले जाते ठेकेदार के कर्मचारी। स्वास्थ्य कर्मी
जींद। नगर परिषद ने सोमवार को नागरिक अस्पताल से बंदर पकड़ने का अभियान शुरू किया है। इसके लिए स्वास्थ्य सुपरवाइजर संघ ने वर्ष 2020 से अब तक 35 बार रिमाइंडर भेजे थे। अभियान के तहत ठेकेदार के कर्मचारियों ने अस्पताल से 20 से अधिक बंदरों को पकड़ा। अस्पताल में बंदर पकड़ने के दौरान अफरा-तफरी रही और भड़के हुए बंदर लोगों के लिए परेशानी बने। स्वास्थ्य सुपरवाइजर संघ के प्रधान राममेहर वर्मा ने बताया कि स्वास्थ्य सुपरवाइजर संघ वर्ष 2020 से लगातार नगर परिषद जींद को पत्र भेज कर बंदरों को पकड़ने की मांग कर रहा था। इसके बावजूद भी उनकी सुनवाई नहीं की गई। अब उन्होंने यह मामला डीसी के संज्ञान में लाने के बाद काम शुरू हुआ। बंदर आए दिन किसी न किसी को काट रहे थे। इसके अलावा कार्यालयों में भी दस्तावेजों को फाड़ने का काम किया जा रहा था। बंदरों के झुंड नागरिक अस्पताल में हर समय घूम रहे थे। इसके अलावा अस्पताल में आने वाले मरीजों को भी बंदर काटते थे। कई बार तो बंदर नागरिक अस्पताल में दाखिल मरीजों के बिस्तर पर पहुंच कर मरीज को घायल कर चुके हैं, अनेक बार कमरों में घुस कर कंप्यूटर सहित नागरिक अस्पताल के रिकाॅर्ड को नष्ट भी कर चुके हैं। राममेहर वर्मा ने बताया कि अस्पताल में बंदर पकड़ो अभियान लगातार चलाया जाए, ताकि बंदरों से निजात मिल सके और यहां पर आने वाले मरीज खुद को सुरक्षित महसूस करें।
वर्जन
अस्पताल में बंदर पकड़ो अभियान की शुरुआत हुई है। बंदर पकड़े न जाने से अस्पताल में कर्मियों, मरीजों, तीमारदारों को परेशानी हो रही थी। अभियान को लगातार चलाया जाए तो बंदरों से निजात मिलेगी।
डॉ. राजेश भोला डिप्टी एमएस नागरिक अस्पताल जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन
वर्जन
अस्पताल में बंदर पकड़ो अभियान की शुरुआत हुई है। बंदर पकड़े न जाने से अस्पताल में कर्मियों, मरीजों, तीमारदारों को परेशानी हो रही थी। अभियान को लगातार चलाया जाए तो बंदरों से निजात मिलेगी।
विज्ञापन
डॉ. राजेश भोला डिप्टी एमएस नागरिक अस्पताल जींद।

03जेएनडी23: नागरिक अस्पताल से बंदर पकड़कर ले जाते ठेकेदार के कर्मचारी। स्वास्थ्य कर्मी
विज्ञापन