फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   After release, farmer leaders reached Khatkar toll with tractor convoy

Jind News: रिहाई के बाद ट्रैक्टर का काफिला लेकर खटकड़ टोल पहुंचे किसान नेता

Sat, 23 Mar 2024 04:09 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 23 Mar 2024 04:09 PM IST
विज्ञापन
After release, farmer leaders reached Khatkar toll with tractor convoy
जींद। 37 दिन पहले दातासिंह वाला बॉर्डर से गिरफ्तार किए गए किसान नेता अक्षय नरवाल, प्रवीन मदीना, विरेंद्र कोयल के वीरवार शाम को जमानत पर रिहा होने के बाद शुक्रवार को जिलेभर के किसानों के साथ ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के काफिले के साथ खटकड़ टोल पर पहुंचे। यहां पर तीनों किसान नेताओं का स्वागत किया गया। इसके बाद ट्रैक्टरों, गाड़ियों के काफिले के साथ किसान ललितखेड़ा पहुंचे और यहां से भैरोखेड़ा, निजामपुर, भावड़, घड़वाल, कोहला, बनवासा, कहलापा के बाद कथूरा धरने पर काफिला पहुंचा। कथूरा गांव में चल रहा धरना समाप्त करवाया गया।
विज्ञापन

किसान नेत्री प्रियंका खरकरामजी, सुशील नरवाल, संदीप चहल ने बताया कि अक्षय, प्रवीन और विरेंद्र को बिना किसी कसूर के 37 दिनों तक जेल के अंदर रखा गया। उन पर गंभीर अपराध की धाराएं लगाई गईं। किसानों ने हार नहीं मानी और अपना संघर्ष जारी रखा। प्रशासन से लेकर सरकार और कोर्ट तक की शरण ली। आखिरकार उन्हें जमानत पर बाहर निकाला गया है। उन्होंने कहा कि किसानों की मांगों को लेकर उनका संघर्ष जारी रहेगा। किसानों के हकों की लड़ाई लड़ते हुए वह दोबारा से जेल जाने को तैयार हैं लेकिन पीछे नहीं हटेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed