फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   After losing the son 31 months ago, now the father is killed, the family jammed the highway

31 महीने पहले बेटे को खोने के बाद अब पिता की हत्या, परिजनों ने जाम किया हाईवे

Mon, 14 Jun 2021 11:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jun 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
After losing the son 31 months ago, now the father is killed, the family jammed the highway
अलीपुरा गांव में सोमवार सुबह सैर के दौरान निजी स्कूल संचालक 48 वर्षीय सुरेश की हत्या कर दी गई। 31 महीने पहले सुरेश के 22 वर्षीय बेटे की हत्या रोहतक में हुई थी। ऐसे में परिजनों ने बेटे के हत्यारोपियों पर ही सुरेश की हत्या करने या करवाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने सुरेश के बेटे की हत्या के 11 आरोपियों सहित अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

इसके अलावा जांच के लिए अपराध शाखा की तीन व उचाना पुलिस की एक टीम जांच कर रही है। पुलिस को उम्मीद है कि मोबाइल फोन लोकेशन के आधार पर जल्द ही मामले को सुलझा दिया जाएगा। वहीं सुरेश के शव का अंतिम संस्कार जींद में किया गया। सुरेश का परिवार जींद में भिवानी रोड स्थित विकास नगर में रहता है।
विज्ञापन

मूल रूप से अलेवा निवासी 48 वर्षीय सुरेश ने पिछले करीब 25 साल से अलीपुरा गांव में स्वामी दयानंद मेमोरियल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खोला हुआ है। सुरेश प्रतिदिन की तरह ही सोमवार को भी सुबह करीब छह बजे सैर के लिए अलीपुरा से गांव काब्रछा रोड पर निकला था। जब वह स्कूल से करीब एक किलोमीटर दूर ही पहुंचा तो कार में आए तीन-चार अज्ञात लोगों ने सुरेश पर गोली चला दी। पुलिस के अनुसार सुरेश के सिर में गोली लगी। इसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देकर हमलावर कार सहित मौके से फरार हो गए। उचाना थाना प्रभारी रविंद्र के अनुसार परिजनों ने सुरेश के बेटे की हत्या के आरोपियों पर ही शक जताया है, लेकिन पुलिस हर तरीके से मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनके खिलाफ हुआ केस दर्ज
पांच दिसंबर 2018 को रोहतक के नेकीराम कॉलेज में सुरेश के 22 वर्षीय बेटे साहिल देव की हत्या कर दी गई थी। उचाना थाना प्रभारी रविंद्र के अनुसार, सुनारिया निवासी नवीन, अर्पित, रिठाल निवासी नवीन उर्फ बोलू, फरमाना निवासी राहुल उर्फ टोला, डिघल निवासी राहुल, लकडिय़ा निवासी अंकित, बहराना निवासी सन्नी, समचाना निवासी मनीष, कुतलाना निवासी साहिल, भैंसवाल निवासी अनुज व छारा निवासी तरुण के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। अब भी उन्हीं लोगों को नामजद किया गया है।
परिजनों ने किया हाईवे जाम
वहीं आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजनों ने हाईवे पर जाम लगा दिया। दोपहर दो बजकर 40 मिनट पर लगा जाम शाम करीब साढ़े पांच बजे खुला। इस दौरान एसडीएम प्रीतमपाल ने लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण नहीं माने। बाद में डीएसपी जितेंद्र कुमार के आश्वासन पर जाम खोल दिया।
परिवार पर दुखों का पहाड़ टूटा
31 महीने पहले जवान बेटे को खोने वाली लक्ष्मी देवी ने अब पति को भी खो दिया है। सुरेश के परिवार में अब पत्नी लक्ष्मी देवी, छोटा बेटा योगेश व बेटी बचे हैं। बेटी की शादी हो चुकी है। ऐसे में परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
बेटे की हत्या में गवाह था सुरेश
सुरेश के भाई कर्मवीर ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसके भतीजे साहिल देव की दो साल पहले रोहतक के नेकी राम कॉलेज में झगड़े के दौरान हत्या कर दी गई थी। जिसमें उसका भाई सुरेश गवाह था।

आरोपियों तक पहुंचने के लिए जांच कर रही पुलिस
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए आसपास क्षेत्र की सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। शीघ्र ही हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस मामले में 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। यह सभी सुरेश के बेटे साहिल देव की हत्या के आरोपी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed