फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   After listening to the consumers' problems, an appeal was made to them not to steal electricity.

Jind News: उपभोक्ताओं की समस्या सुन बिजली चोरी न करने का किया आह्वान

Wed, 31 Dec 2025 02:53 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 31 Dec 2025 02:53 AM IST
विज्ञापन
After listening to the consumers' problems, an appeal was made to them not to steal electricity.
30जेएनडी39-निगम सर्कल कार्यालय में ​शिकायत सुनते अधीक्षण अ​भियंता एमएल सुखीजा। स्रोत कर्मचारी
जींद। निगम सर्कल कार्यालय में मंगलवार को बिजली अदालत में अधीक्षण अभियंता एमएल सुखीजा ने उपभोक्ताओं की वोल्टेज समस्या, खराब मीटर समस्याएं सुनीं। अधीक्षण अभियंता ने समस्याओं को उपमंडल अधिकारी को तुरंत प्रभाव से समाधान करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बिजली लाइनों को स्थानांतरण करने और सोलर कनेक्शनों जैसी समस्याओं को भी निश्चित समय अवधी में समाधान करने के निर्देश दिए। बिजली अदालत में ठंड के चलते कम संख्या में लोग पहुंचे।
विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता ने कहा कि बिजली निगम की ओर से बिजली अदालत लगाए जाने का मुख्य उददेश्य उपभोक्ताओं की संतुष्टि के लक्ष्य को प्राप्त करना है। जिन गांवों में महारा गांव जगमग गांव योजना का कार्य पूरा किया जा चुका हैं वहां पर 22 से 23 घंटे बिजली आपूर्ति दी जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने उपभोक्ताओं से बिजली चोरी न करने का आह्वान किया। कहा, बिजली चोरी करना एक दंडनीय अपराध हैं और जो भी व्यक्ति बिजली चोरी करते हैं तो उसके खिलाफ बिजली एवं सिंचाई थाना में मामला दर्ज करवाकर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी और जुर्माना लगाया जाएगा। जुर्माना न भरने की सूरत में उन्हें जेल भी हो सकती है।

उन्होंने उपभोक्ताओं से बिजली चोरी न करने का आह्वान किया। कहा, बिजली चोरी करना एक दंडनीय अपराध हैं और जो भी व्यक्ति बिजली चोरी करते हैं तो उसके खिलाफ बिजली एवं सिंचाई थाना में मामला दर्ज करवाकर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी और जुर्माना लगाया जाएगा। जुर्माना न भरने की सूरत में उन्हें जेल भी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed