फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Administration's seal on illegal mining in Safidon urban area

Jind News: सफीदों शहरी क्षेत्र में अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन की सख्ती

Tue, 04 Mar 2025 01:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 04 Mar 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
Administration's seal on illegal mining in Safidon urban area
जींद। डीसी मोहम्मद इमरान रजा के निर्देशन में जिला नगर योजनाकार कार्यालय ने सफीदों शहरी क्षेत्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। बिना लाइसेंस, सीएलयू और एनओसी के विकसित की जा रही कॉलोनियों को नियमों के विरुद्ध पाते हुए प्रशासन ने आवश्यक कानूनी कदम उठाए हैं। अधिकारियों के अनुसार, राजस्व क्षेत्र खेड़ा खेमावती में किला व खसरा नंबर 80 व 14 मिन, 16, 17, 18, 23 मिन, 24 मिन, 25 मिन पर एक अवैध कॉलोनी विकसित की जा रही थी। इसे सरकार से स्वीकृति प्राप्त नहीं है। इस अनियमितता को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने उक्त खसरा नंबरों पर किसी भी प्रकार की भूमि बिक्री, बिक्री पत्र (सेल डीड) बिक्री समझौता (एग्रीमेंट टू सेल) पूर्ण भुगतान समझौता (फुल पेमेंट एग्रीमेंट) के पंजीकरण पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। जिला नगर योजनाकार कार्यालय ने आमजन से अपील की है कि वे किसी भी भूखंड को खरीदने से पहले उसकी वैधता और आवश्यक दस्तावेजों की जांच अवश्य कर लें। बिना स्वीकृति विकसित कॉलोनियों में निवेश न केवल असुरक्षित रहेगा, बल्कि भविष्य में कानूनी कार्रवाई का भी सामना करना पड़ सकता है। प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि अवैध कॉलोनियों को विकसित करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed