फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Administration found to find people in contact with youth after finding corona victim in Nidani village

निडानी गांव में कोरोना पीड़ित मिलने के बाद युवक के संपर्क में आने वालों को ढूंढने में जुटा प्रशासन

Tue, 07 Apr 2020 10:18 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
Administration found to find people in contact with youth after finding corona victim in Nidani village
गांव में लोगों से जानकारी जुटाती स्वास्थ्य विभाग की टीम। - फोटो : Jind
जिले में कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति के सामने आने के बाद प्रशासन उसके संपर्क में आने वाले लोगों को ढूंढने में लग गया है। फिलहाल मरीज के परिवार के 14 और पांच अन्य लोगों के ही सैंपल लिए गए हैं। इसके अलावा निडानी गांव में 100 से अधिक लोगों की जानकारी भी एकत्रित की है। हालांकि अभी तक अन्य किसी भी व्यक्ति में कोरोना के लक्षण नहीं मिले हैं। इसके अलावा जींद शहर में भी स्वास्थ्य विभाग ने ऐसे लोगों को चिन्हित किया है, जिनसे पीड़ित का या उसके परिवार का संपर्क रहा है। पानीपत से जिस ट्रेन से वह जींद पहुंचा था, और उसमें आने वाले यात्रियों ने भी जिला प्रशासन से संपर्क किया है। हालांकि अभी बहुत ही कम लोग आगे आए हैं। प्रशासन को सूचना मिली है कि पीड़ित निडानी से लगते गांव निडाना में भी गया था। अब वहां भी जांच की जा रही है। जुलाना थाना प्रभारी सुरेंद्र बागड़ी के अनुसार चार लोगों को स्वास्थ्य विभाग को सौंपा गया है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि सोमवार को जींद जिले में कोरोना का पहला पॉजिटिव केस सामने आया था। निडानी गांव निवासी जिस व्यक्ति में कोरोना की पुष्टि हुई है, वह दिल्ली में तब्लीगी जमात में शिरकत करने के बाद घर लौटा था। कोरोना पॉजिटिव का केस आते ही जिला प्रशासन ने एहतियात के तौर पर कदम तो उठाए हैं, लेकिन अब उसके संपर्क में आने वाले लोगों को ढूंढने का प्रयास कर रहा है। ग्रामीणों के अनुसार 18 मार्च को गांव आने के बाद पीड़ित की लोगों से मिलाजुला था। वह चक्की ठीक करने का काम करता है। पास के एक गांव में चक्की ठीक करने गया था। पास के ही गांव का एक व्यक्ति तूड़ा खरीदने के लिए उसे मिला था। अभी प्रशासन पीड़ित युवक के पूरे यात्रा इतिहास को खंगाल रहा है।
विज्ञापन

गांव के अलावा कई जगह भी गया
प्रशासन अभी पीड़ित से मिलने वालों की जानकारी जुटा रहा है, लेकिन उससे मिलने वाले कई लोगों के बारे में जानकारी भी मिली है इसी बीच कई लोगों से जानकारी मिली है। इसके बाद जींद शहर में भी कुछ लोगों को घर में ही क्वारंटीन किया गया है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार पीड़ित व्यक्ति व उसका भाई कई जगह गए हैं। उसका भाई सोमवार को ही न्यू कृष्णा कॉलोनी में अपने जानकारों के पास गया है। वहीं स्कीम नंबर पांच छह निवास एक व्यक्ति से भी मिला है। इस व्यक्ति की मोबाइल फोन की दुकान है। इसके परिवार को भी घर में ही क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव में दहशत, बच्चे व बुजुर्ग घरों में दुबके
जिले में कोरोना पॉजिटिव का केस आने के बाद प्रशासन द्वारा नाकेबंदी की गई है, लेकिन गांव के लोगों में दहशत का माहौल है। मंगलवार को गांव के कुछ ही लोग बाहर निकले, जो खेत से चारा लेकर आए। इसके अलावा बच्चे और बुजुर्ग पूरी घरों में ही दुबके रहे।
छह रास्तों पर प्रशासन के साथ डटे ग्रामीण
निडानी गांव से कुल छह रास्ते जाते हैं, जो गांव के अन्य स्थानों को जोड़ते हैं। यहां पुलिस के साथ ग्रामीण भी रात-दिन पहरा देने लगे हैं। बहुत ही अधिक जरूरत काम होने पर गांव के लोगों को बाहर निकले दिया जा रहा है। वहीं बाहर से आने वाले लोगों को गांव में नहीं जाने दिया जा रहा है।
अन्य लोगों के भी लिए जाएं सैंपल
मामला सामने आते ही प्रशासन ने काफी तेजी से कार्रवाई की है, लेकिन पीड़ित कई दिन तक लोगों के पास आता-जाता रहा है। ऐसे में इन लोगों की पहचान कर जल्द इनके भी सैंपल लिए जाएं, ताकि बीमारी आगे न बढ़े।

अमित निडानी, जिला पार्षद।
अन्य लोगों की जा रही है पहचान
ऐसे अन्य लोगों की पहचान की जा रही है, जो पीड़ित या उसके परिजनों के संपर्क में आए हैं। पानीपत से आने वाली ट्रेन में आने वाले तीन-चार लोगों ने पहल की है। मंगलवार रात तक ऐसे लोगों की पहचान कर ली जाएगी।
डॉ. आदित्य दहिया, डीसी।

 निडानी गांव में रास्ते पर तैनात पुलिस।

निडानी गांव में रास्ते पर तैनात पुलिस।- फोटो : Jind

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed