{"_id":"658dc8e724cf9910d409d1a4","slug":"administration-accepted-the-demands-councilors-ended-the-strike-jind-news-c-199-1-sroh1006-10893-2023-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: प्रशासन ने मानी मांगें, पार्षदों ने किया धरना समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: प्रशासन ने मानी मांगें, पार्षदों ने किया धरना समाप्त
Fri, 29 Dec 2023 12:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Fri, 29 Dec 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
28जेएनडी27-नप कार्यालय में धरने पर बैठे पार्षद। संवाद
नरवाना। नगर परिषद कार्यालय में पिछले 14 दिनों से मांगों को लेकर चल रहा पार्षदों का धरना वीरवार को खत्म हो गया। प्रशासन द्वारा पार्षदों की मांगें मानने के बाद धरने को समाप्त हो गया है।
14वें दिन धरने पर नगर परिषद ईओ कुलदीप मलिक पहुंचे और पार्षदों से बात की, जिसमें उन्होंने पार्षदों की मांगों को सुनी और मांगों को मानने के लिए हामी भरी। नप प्रशासन ने धरने पर बैठे सभी दस पार्षदों की मांगों को मान लिया है। उन्होंने बताया कि सबसे पहले तो नाइट स्विपिंग का टेंडर है जो वह अपलोड कर दिया गया है। उसको जल्द लगवाने के लिए ईओ ने कहा है। जो किन्हीं तकनीकी कारणों से वह अटका हुआ था। इसके अलावा जो टेंडर रद्द किए गए हैं उन्हें भी दोबारा लगाने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। ईओ द्वारा यह पार्षदों की मांगे मानने के आश्वासन दिए जाने के बाद सभी धरने पर बैठे पार्षदों ने धरने को समाप्त कर दिया। इस अवसर पर पूर्व प्रधान कैलाश सिंगला, पार्षद आशुतोष शर्मा, डॉ. संजय गर्ग, दिनेश गर्ग, गौरव सेतिया व पार्षद प्रतिनिधि चरण सिंह चोपड़ा, विनोद राइका, मा. सुशील गोयल, सोनू चौहान मौजूद रहे।
कार्यकारी अधिकारी कुलदीप मलिक ने बताया कि धरने पर बैठे पार्षदों की मांगों को पूरा करवाने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। विकास कार्यों में धांधली नहीं होने दी जाएगी।