फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Aditya Surjewala's mobile hospital van reached Peepaltha village.

Jind News: पीपलथा गांव पहुंची आदित्य सुरजेवाला की मोबाइल अस्पताल वैन

Sat, 17 Jan 2026 01:38 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jan 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Aditya Surjewala's mobile hospital van reached Peepaltha village.
नरवाना। सेवा और समर्पण के संकल्प के तहत कांग्रेस विधायक आदित्य सुरजेवाला की पहल पर संचालित आदित्य सुरजेवाला निशुल्क चलता-फिरता अस्पताल वैन शुक्रवार को गांव पीपलथा पहुंची।
विज्ञापन

आंबेडकर भवन में आयोजित शिविर में ग्रामीणों का निशुल्क मेडिकल चेकअप किया गया और जरूरी दवाइयां मुफ्त वितरित की गईं। कैंप का शुभारंभ समाजसेवी प्रभात मित्तल ने फीता काटकर किया। इस मोबाइल अस्पताल की व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बृजेंद्र सिंह सुरजेवाला निभा रहे हैं।
विज्ञापन

वैन के साथ जयराम अस्पताल नरवाना की चिकित्सकीय टीम मौजूद रही जिसमें डॉक्टर नवनीत घनघस (एमबीबीएस), मनदीप ओटी, ज्योति एएनएम व करीना शामिल रहीं। टीम ने मरीजों का ब्लड प्रेशर, शुगर आदि की जांच की। ग्रामीणों ने घर के पास स्वास्थ्य सुविधा मिलने पर संतोष जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनप्रीत कौर और बलविंदर सिंह सहित ग्रामीणों ने विधायक आदित्य सुरजेवाला का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह पहल गरीब व जरूरतमंदों के लिए वरदान साबित हो रही है। प्रभात मित्तल ने बताया कि मोबाइल अस्पताल नरवाना हलके के प्रत्येक गांव व वार्ड तक पहुंचेगा। शिविर में बृजेंद्र सुरजेवाला, जगरूप सुरजेवाला, बिंदर फरैण और डॉ. शमशेर अमरगढ़ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed