फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Addiction is the enemy of the body, family and society: Naresh Kumar

नशा व्यक्ति के शरीर, परिवार और समाज तीनों का शत्रु नशा : नरेश कुमार

Tue, 28 Oct 2025 12:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 28 Oct 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
Addiction is the enemy of the body, family and society: Naresh Kumar
27जेएनडी15-केएम महाविद्यालय में नशे के ​खिलाफ शपथ दिलाते नरेश ढांडा। स्रोत पुलिस
जींद। पुलिस की नशा मुक्ति टीम ने केएम राजकीय महाविद्यालय और सिंसर गांव में सर्वे कर ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया गया। इस दौरान टीम इंचार्ज उपनिरीक्षक नरेश कुमार ने कहा कि नशा व्यक्ति के शरीर, परिवार और समाज तीनों का सबसे बड़ा शत्रु है।
विज्ञापन

यह न केवल स्वास्थ्य को बर्बाद करता है, बल्कि युवाओं का भविष्य भी अंधकारमय कर देता है। आप सभी विद्यार्थी देश का भविष्य हो। पढ़ाई, खेल और अपने सपनों में ध्यान लगाओ, नशे जैसी बुरी आदतों से हमेशा दूर रहो।
विज्ञापन

यदि गांव या आस-पास कोई भी संदिग्ध गतिविधि दिखे तो तुरंत पुलिस को जानकारी दें। उन्होंने कहा कि नशा शरीर ही नहीं, बल्कि जीवन और समाज के लिए भी जहर है। आज के विद्यार्थी ही कल का भविष्य हैं, इसलिए नशामुक्त और स्वस्थ रहना ही देश की सुरक्षा व प्रगति की गारंटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने विद्यार्थियों को साइबर अपराध के खतरों से भी अवगत कराया। आजकल अपराधी फोन कॉल, सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से व्यक्तिगत जानकारी जैसे ओपीटी, पासवर्ड हासिल करने की कोशिश करते हैं। किसी भी अनजान व्यक्ति से अपनी निजी जानकारी साझा नहीं करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सड़क पर वाहन चलाते समय नियमों का पालन करना जरूरी है।

हेलमेट, सीट बेल्ट का प्रयोग और यातायात संकेतों का पालन हमारी सुरक्षा के लिए अनिवार्य है। अंत में सभी विद्यार्थियों और स्टाफ ने नशा तथा साइबर अपराधों से दूर रहने की शपथ ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed