फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   ADC Fumes Over Delays in Delivering Benefits to Beneficiaries; Directs Disposal of Pending Grievances

Jind News: पात्रों को लाभ देने में देरी पर भड़के एडीसी, लंबित शिकायतों के निपटान के निर्देश

Fri, 08 May 2026 11:56 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
ADC Fumes Over Delays in Delivering Benefits to Beneficiaries; Directs Disposal of Pending Grievances
08जेएनडी12: समाधान ​शिविर में अ​​धिकारियों की समीक्षा बैठक लेते हुए एडीसी प्रदीप कुमार। स्रोत प
जींद। लघु सचिवालय स्थित सभागार में शुक्रवार को एडीसी प्रदीप कुमार की अध्यक्षता में समाधान प्रकोष्ठ की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। इस दौरान सरकारी विभागों से संबंधित लंबित शिकायतों की प्रगति की समीक्षा की गई और अधिकारियों को उनके शीघ्र समाधान के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

बैठक से पहले एसीएस जे. अनुपमा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश भर के अधिकारियों को समाधान प्रकोष्ठ के प्रभावी संचालन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एडीसी प्रदीप कुमार ने विशेष रूप से समाज कल्याण विभाग और सेवा विभाग की शिकायतों पर चर्चा की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि किसी भी पात्र व्यक्ति को सामाजिक सुरक्षा पेंशन का लाभ देने में अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पात्र व्यक्ति तक समय पर पहुंचाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

समीक्षा के दौरान वृद्धावस्था सम्मान भत्ता, विधवा पेंशन, दिव्यांग और अविवाहित पेंशन से जुड़े मामलों पर विस्तार से विचार-विमर्श हुआ। उन्होंने कहा कि निर्धारित समय सीमा के भीतर शिकायतों का समाधान न होने पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी। इस अवसर पर एसडीएम सत्यवान मान, डीआरओ राजकुमार, डीडीपीओ संदीप भारद्वाज और डीएफओ पवन ग्रोवर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed