{"_id":"69d9407e38ff9cfb180b8b44","slug":"action-will-be-taken-for-disregard-of-labor-laws-jind-news-c-199-1-sroh1009-151397-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: श्रम कानूनों की अनदेखी पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: श्रम कानूनों की अनदेखी पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन
जींद। श्रम विभाग ने शुक्रवार को भट्ठा एसोसिएशन के साथ बैठक आयोजित की। लेबर इंस्पेक्टर सोनू और सुमित ने संचालकों को श्रम कानूनों और पालन के बारे में जानकारी दी।
अधिकारियों ने कहा कि बालश्रम और बंधुआ मजदूरी पर प्रतिबंध है। यदि किसी भी भट्ठे पर ऐसे मामले पाए जाते हैं तो संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इसके अलावा, सभी ईंट भट्ठों पर श्रमिकों के लिए स्वच्छ पेयजल, पक्के आवास, शौचालय की स्थायी व्यवस्था और आवश्यक रिकॉर्ड का संधारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। एसोसिएशन प्रधान प्रवीण ढिल्लो को विभाग ने नियमों को लागू करने को कहा। संवाद