फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Action will be taken against sanitation workers if they do not return to work even after the notice.

Jind News: नोटिस के बाद भी काम पर नहीं लौटे तो सफाई कर्मियों पर होगी कार्रवाई

Mon, 07 Sep 2026 01:10 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Action will be taken against sanitation workers if they do not return to work even after the notice.
06जेएनडी29: रानी तालाब पर धरने पर बैठे सफाई कर्मचारी। संवाद
जींद। पांच सितंबर तक काम पर लौटने के लिए दिए गए नोटिस के बावजूद ड्यूटी जॉइन नहीं करने वाले सफाई कर्मचारियों पर सोमवार को कार्रवाई की जाएगी। नगर परिषद और जिला प्रशासन ने हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों को स्पष्ट चेतावनी दी है कि निर्धारित समय तक काम पर नहीं लौटने और कचरा उठान में बाधा डालने पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

कर्मचारियों को जारी किए गए नोटिस का जवाब भी सोमवार को ही देना होगा। प्रशासन की ओर से कचरा उठान व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए वैकल्पिक इंतजाम जारी रखे जाएंगे। जिले के पांचों शहरी निकायों में कुल 926 सफाई कर्मचारी हैं।
विज्ञापन

इनमें 141 स्थायी, 206 पालिका रोल और 579 संविदा कर्मचारी शामिल हैं। 6 सितंबर की रिपोर्ट के अनुसार 396 कर्मचारी हड़ताल में शामिल हैं, जबकि 530 कर्मचारी काम कर रहे हैं। हड़ताल करने वालों में 103 स्थायी, 200 पालिका रोल और 93 संविदा कर्मचारी हैं। वहीं ड्यूटी पर मौजूद 530 कर्मचारियों में 38 स्थायी, छह पालिका रोल और 486 संविदा कर्मचारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जींद में 166 कर्मचारी हड़ताल पर
जींद शहर में कुल 497 सफाई कर्मचारियों में 166 हड़ताल पर हैं, जबकि 331 कर्मचारी सफाई व्यवस्था संभाल रहे हैं। इनमें 326 संविदा कर्मचारी हैं। नरवाना में 216 में से 119 कर्मचारी हड़ताल पर और 97 ड्यूटी पर हैं। सफीदों में 98 में से 67 हड़ताल में शामिल हैं, जबकि 31 कर्मचारी काम कर रहे हैं। जुलाना में 57 में से 37 कर्मचारी हड़ताल पर हैं और 20 काम पर हैं। उचाना में 58 कर्मचारियों में 34 हड़ताल पर तथा 24 ड्यूटी दे रहे हैं।

11 संवेदनशील स्थानों से उठाया 45 मीट्रिक टन कचरा
हड़ताल के बीच रविवार को जींद शहर में कचरा उठान व्यवस्था जारी रही। नगर परिषद की डोर-टू-डोर व्यवस्था पूरी तरह संचालित रही और 11 कचरा संवेदनशील स्थानों से 45 मीट्रिक टन कचरा हटाया गया। नरवाना में व्यवस्था आंशिक रूप से चली और एक जीवीपी से चार मीट्रिक टन कचरा उठाया गया। सफीदों में 25 जीवीपी से 20 मीट्रिक टन कचरा हटाया गया। जुलाना और उचाना में घर-घर कचरा संग्रहण व्यवस्था पूरी तरह कार्यरत रही।

बॉक्स
धरने पर बैठे कर्मचारियों से अपील की है कि वे कचरा उठाने के काम में किसी तरह की रुकावट न डालें। साथ ही सामाजिक संस्थाओं से भी सफाई अभियान में सहयोग करने का आग्रह किया गया है। शहरवासियों से सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर कचरा नहीं डालने की अपील की गई है, ताकि हड़ताल के बीच भी शहर की सफाई व्यवस्था प्रभावित न हो। -सुशील कुमार, ईओ नगर परिषद जींद।


बॉक्स
कोई भी सफाई कर्मचारी काम पर नहीं है। वह अपनी हड़ताल जारी रखेंगे। उनकी सरकार से मांगें जब तक पूरी नहीं होंगी। वह काम पर भी वापस नहीं लौटेंगे। प्रशासन सफाई कर्मचारियों को डराने का प्रयास कर रहा है। वह अपनी मांगों को मनवाकर ही काम पर लौटेंगे। -सोहनलाल, प्रधान सफाई कर्मचारी संगठन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article