फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Action plans sought from 10 schools, warning letters to be issued to C category schools

Jind News: 10 स्कूलों से मांगा एक्शन प्लान, सी श्रेणी के स्कूलों को जारी होंगे चेतावनी पत्र

Tue, 02 Dec 2025 02:13 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 02 Dec 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
Action plans sought from 10 schools, warning letters to be issued to C category schools
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। निपुण हरियाणा मूल्यांकन में कमजोर प्रदर्शन करने वाले स्कूलों को लेकर मौलिक शिक्षा विभाग ने प्रदेश के सभी जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी से लेकर विद्यालय प्रमुखों को निर्देश जारी किए हैं कि अधिगम स्तर में पिछड़ रहे स्कूलों को तुरंत सुधार के लिए तैयार किया जाए।
कमजोर प्रदर्शन करने वाले 10 विद्यालयों की पहचान की गई है। विभाग ने आदेश दिया है कि इन विद्यालयों के संबंधित शिक्षकों को जल्द आयोजित होने वाली बैठक के लिए तैयार रखा जाए। यह बैठक महानिदेशक मौलिक शिक्षा डीजीईई हरियाणा की अध्यक्षता में होगी।
विज्ञापन

विद्यालय अपने निम्न अधिगम स्तर के मूल कारणों का विश्लेषण करते हुए एक विस्तृत कार्य योजना तैयार करें। कार्य योजना में अब तक किए गए प्रयासों व आगे की रणनीतियों का उल्लेख होना अनिवार्य होगा। बैठक में शिक्षक एवं प्रधानाचार्य सभी आवश्यक दस्तावेजों सहित मौजूद रहेंगे ताकि समीक्षा की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

सी श्रेणी में चिन्हित सभी विद्यालयों के नाम डीईईओ स्तर से चेतावनी पत्र जारी किए जाने के भी निर्देश दिए गए हैं। इसमें विद्यालय को निपुण संकेतों और अधिगम परिणामों में तत्काल सुधार सुनिश्चित करना होगा। विभाग ने निर्देश दिया है कि दिसंबर के तीसरे सप्ताह में संचालित होने वाले जनगणना मूल्यांकन के लिए सभी विद्यालयों को पूर्ण रूप से तैयार किया जाए।

वर्जन
मूल्यांकन में कमजोर प्रदर्शन वाले स्कूलों के लिए कमेटी बनाई गई है। इसमें उन सभी विद्यालयों की गहन जांच की जाएगी जहां बच्चों के सीखने के स्तर में गिरावट देखी गई है। जांच के आधार पर यह पता लगाया जाएगा कि आखिर ऐसी क्या वजह हैं जिनसे बच्चे अपेक्षित सीख हासिल नहीं कर पा रहे। कारण पता चलने के बाद समस्याओं को दूर करने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे।
-रोहताश वर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी,जींद।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article