फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Action being taken against opposition out of political hatred: Gangoli

राजनीतिक द्वेष में विपक्षियों पर हो रही कार्रवाई : गांगोली

Sat, 23 Mar 2024 04:04 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 23 Mar 2024 04:04 PM IST
विज्ञापन
Action being taken against opposition out of political hatred: Gangoli
सफीदों। सफीदों विधायक सुभाष गांगोली ने सरकार पर कांग्रेस के खाते सीज करने पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इसे पूरी तरह गैरकानूनी और अलोकतांत्रिक करार दिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि देश में आचार संहिता लगने के बाद भी चुनाव के मध्य कांग्रेस के विरुद्ध यह कार्रवाई राजनीतिक द्वेष है। गांगोली ने कहा कि स्वस्थ लोकतंत्र के लिए निष्पक्ष चुनाव का होना जरूरी है। चुनाव के दौरान सभी दलों को समान अवसर मिलने चाहिए, मगर सत्ताधारी भाजपा विपक्ष को लगातार निशाना बना रही है। इंडिया गठबंधन की सहयोगी आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल के विरुद्ध की गई कार्रवाई इसी कड़ी का हिस्सा प्रतीत होती है। सुभाष गांगोली ने कहा कि चुनावी चंदे के लेन-देन में अपारदर्शिता, कांग्रेस के खातों को फ्रिज करने और विपक्ष के नेताओं को निशाना बनाने की कार्रवाई के विरुद्ध तमाम लोगों को एकजुट होकर आवाज उठानी चाहिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed