{"_id":"5ee65b3b8ebc3e43351ce8eb","slug":"acs-gave-instructions-to-arrange-ventilators-and-oxygen-cylinders-in-the-hospital-jind-news-rtk5594437142","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसीएस ने अस्पताल में वेंटिलेटर और ऑक्सीजन सिलिंडर की व्यवस्था करने के दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसीएस ने अस्पताल में वेंटिलेटर और ऑक्सीजन सिलिंडर की व्यवस्था करने के दिए निर्देश
विज्ञापन
अधिकारियों के साथ हुई बैठख में शामिल एसीएस अनुराग अग्रवाल, डीसी डॉ. आदित्य दहिया व अन्य।
- फोटो : Jind
अतिरिक्त मुख्य सचिव अनुराग अग्रवाल ने रविवार को लोक निर्माण विश्राम गृह में अधिकारियों की बैठक लेकर कोविड-19 की तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में डीसी डॉ. आदित्य दहिया, डीआईजी अश्विनी शैणवी, सिविल सर्जन डॉ. मनजीत सिंह समेत कई अन्य अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में उन्होंने कोविड मरीजों को अधिक से अधिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए।
अग्रवाल ने कोरोना वायरस की रोकथाम को लेकर जिला प्रशासन द्वारा किए गए प्रबंधों की सराहना करते हुए कहा कि इस वायरस से निपटने के लिए चिकित्सा संस्थानों में वेंटिलेटर व ऑक्सीजन सिलिंडरों की संख्या और बढ़ाएं ताकि किसी भी विकट परिस्थिति से निपटा जा सके। उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्रों में लोग मास्क का इस्तेमाल कर रहे हैं, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में अब भी बहुत ही कम हो रहा है। ऐसे में लोगों को मास्क के महत्व के बारे में जानकारी देकर उन्हें प्रेरित करें।
डीसी डॉ. आदित्य दहिया ने एसीएस को बताया कि पुलिस विभाग व नगर परिषद द्वारा मास्क नहीं पहनने वाले लोगों के चालान काटने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अब तक 1150 लोगों के चालान काटे जा चुके हैं। लोगों को आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करने के लिए भी प्रेरित किया जा रहा है। जिले में 15 हजार से भी अधिक लोग इस एप को डाउनलोड कर चुके हैं।