{"_id":"68e166eee711d5b9ba0f8f56","slug":"acs-are-down-in-the-civil-hospital-lab-affecting-test-samples-jind-news-c-199-1-sroh1009-142005-2025-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: नागरिक अस्पताल की लैब में बंद पड़े एसी, जांच सैंपल हो रहे प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: नागरिक अस्पताल की लैब में बंद पड़े एसी, जांच सैंपल हो रहे प्रभावित
Sat, 04 Oct 2025 11:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sat, 04 Oct 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
04जेएनडी31: नागरिक अस्पताल की लैब के बाहर जांच रिपोर्ट के इंतजार में मौजूद मरीज। संवाद
जींद। नागरिक अस्पताल की लैब में बंद पड़े एसी से मरीजों की जांच प्रभावित हो रही है। इसके कारण बायोकेमिस्ट्री व हेमेटोलॉजी से संबंधित जांचों के परिणाम बदलने का डर रहता है। तापमान अनुकूल न होने से कई सैंपल खराब हो चुके हैं। इससे मरीजों को निजी लैबों का सहारा लेना पड़ रहा है।
नागरिक अस्पताल की लैब में प्रतिदिन सैंकड़ों की संख्या में सैंपल आते हैं जिनमें ब्लड टेस्ट, हार्मोन जांच, थायरॉइड टेस्ट और अन्य बायोकेमिस्ट्री व हेमेटोलॉजी से संबंधित जांच शामिल हैं। एसी के खराब होने से लैब का तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया है जो सैंपल के संरक्षण के लिए अनुपयुक्त है।
चिकित्सकों के अनुसार, अधिक तापमान पर सैंपल में बैक्टीरिया हो सकता है जिससे रिपोर्ट गलत आ सकती है या सैंपल ही अमान्य हो जाता है। इसके कारण हार्मोन और थायरॉइड जैसे संवेदनशील टेस्ट ज्यादा गर्मी होने के कारण कई बार बंद करने को मजबूर होना पड़ता है।
विज्ञापन
फिलहाल मौसम सामान्य होने के कारण लैब में काम चलाया जा रहा है। नागरिक अस्पताल में जिले भर से प्रतिदिन लगभग 1700 मरीजों की ओपीडी होती है। इसमें से 700 से 800 जांचें होती हैं। लैब तापमान अनुकुल नहीं होने के कारण कारण इन सैंपलों की रिपोर्ट पर चिकित्सकों को संदेह रहता है।
कई बार तो मरीजों को वापस भेजा जा रहा है। कुछ मरीज बार बार चक्कर काटने से परेशान होकर निजी लैब का सहारा लेने को भी मजबूर हैं। यह समस्या लैब में कई महीने से बनी हुई है। इसकी तरफ अस्पताल प्रशासन का कोई ध्यान नहीं है।
मरीजों को हो रही परेशानी
बजट के चलते नागरिक अस्पताल में काफी समय से व्यवस्थाएं गड़बड़ाई हुई थी लेकिन लैब जैसी संवेदनशील जगहों पर यह लापरवाही मरीजों के लिए भारी पड़ रही है। लैब में आए जयसिंह ने बताया कि उसकी शुगर की जांच होनी है लेकिन मशीन खराब होने का हवाला देकर वापस भेज दिया। अब छह अक्तूबर को दोबारा बुलाया है।
वर्जन
नागरिक अस्पताल की लैब में एसी नहीं होने से सैंपल प्रभावित होने का डर तो रहता है लेकिन फिलहाल लैब में बेहतर काम चलाया जा रहा है। नागरिक अस्पताल में निर्माण कार्य चला हुआ है। इसी सप्ताह लैब का काम भी शुरू होगा। इसके बाद एसी लगवाई जाएगी ताकि लैब में सैंपल लगाने में आ रही परेशानी का निपटान किया जाए। -डॉ. रघुबीर पूनिया, पीएमओ नागरिक अस्पताल जींद।