{"_id":"685aea0009a94a255f0c0592","slug":"accused-of-shooting-two-sisters-arrested-on-remand-for-four-days-jind-news-c-199-1-sroh1006-136790-2025-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: दो बहनों को गोली मारने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: दो बहनों को गोली मारने का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। गांव कालवा में पांच दिन पहले दो बहनों की गोली मारकर हत्या करने का प्रयास करने के आरोपी को पुलिस ने करनाल जिले के गांव पोपड़ा निवासी सुनील को जींद के जामनी चौक से बाइक सहित गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपी बड़ी बहन का देवर बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर चार दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान आरोपी से पिस्तौल बरामद करने सहित अन्य जानकारी हासिल की जाएगी।
20 जून को कालवा निवासी 26 वर्षीय सीनू और 22 वर्षीय उसकी बहन रितु पिल्लूखेड़ा से अपने घर जा रही थी। गांव में पहुंचते ही उसकी बहन के देवर सुनील ने उनको गोली मार दी थी। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गई थी।
विज्ञापन
दोनों बहनों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल लाया गया, जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया था। दोनों की हालत में सुधार हो रहा है।