फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Accused of murder and attempt to murder arrested along with his partner

हत्या व हत्या के प्रयास का आरोपी अपने साथी समेत गिरफ्तार

Thu, 27 Jan 2022 11:24 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jan 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Accused of murder and attempt to murder arrested along with his partner
पुलिस गिरफ्त में दोनों आरोपी। - फोटो : Jind
डिटेक्टिव स्टाफ ने दो युवकों को गांव अनूपगढ़ से काबू किया है। यह दोनों एक स्कॉरपियो गाड़ी में अनूपगढ़ बस अड्डा के पास किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। आरोपियों की पहचान गांव पेगां निवासी सतवीर तथा मनोहरपुर निवासी सुमित के रूप में हुई। दोनों से पुलिस ने एक राइफल, एक डबल बैरल गन तथा कुछ कारतूस बरामद किए। सतवीर के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास समेत छह मामले दर्ज हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

डिटेक्टिव स्टाफ इंचार्ज उपनिरीक्षक बिजेंद्र सिंह ने बताया कि उनकी टीम 26 जनवरी शाम को रोहतक रोड पर मौजूद थी। मुख्य सिपाही राजेश कुमार को गुप्त सूचना मिली कि गांव अनूपगढ़ बस अड्डा पर एक लाल रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी खड़ी है जिसमें दो युवक बैठे हैं। इनके पास अवैध हथियार हैं। सूचना मिलते ही टीम ने स्कार्पियो को घेर लिया और उसकी तलाशी ली। पुलिस ने ड्राइवर सीट पर बैठे युवक का नाम पूछा तो उसने अपना नाम सुमित वासी मनोहरपुर बताया। उसके पास एक राइफल 315 बोर रखी हुई थी। उसकी मैगजीन उतारकर देखा तो वह लोड थी। उसमें चार रौंद मिले। वहीं दूसरे युवक को काबू कर उसका नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम सतवीर वासी पेगां हाल आबाद वार्ड नंबर 24 कुरुक्षेत्र बताया। उसके पास से पुलिस ने 12 बोर पाइप एक्शन गन बरामद हुई। इसमें भी चार रौंद लोड थे। पुलिस ने दोनों को काबू कर उनके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

सतवीर के खिलाफ हैं कई मामले दर्ज
पुलिस ने जब रिकार्ड खंगाला तो उसमें पता चला कि सतवीर के खिलाफ अलेवा थाना में हत्या तथा षडयंत्र रचने, अलेवा थाना में ही हत्या तथा शस्त्र अधिनियम, बहादुरगढ़ थाना में हत्या के प्रयास व शस्त्र अधिनियम, सिविल लाइन थाना हिसार में मारपीट, सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने, झज्जर थाना में जेल अधिनियम के तहत मामला दर्ज व षडयंत्र रचने, सदर थाना जींद में हत्या व आर्म्स एक्ट के मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed