फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Accused of killing woman for dowry, case registered against three

दहेज के लिए महिला की हत्या का आरोप, तीन के खिलाफ मामला दर्ज

Sat, 19 Nov 2022 11:49 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 19 Nov 2022 11:49 PM IST
विज्ञापन
Accused of killing woman for dowry, case registered against three
जींद। दहेज के लिए विवाहिता की हत्या करने के आरोप में लखमीरवाला गांव के राजेश, सूरजमल और उसकी पत्नी के खिलाफ सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है। राजेश की पत्नी पूनम (26) की शुक्रवार को जहर निगलने से मौत हो गई थी। पुलिस ने शनिवार को शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

भिवानी जिला के गांव भुरटाना निवासी सुनील ने सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि उसकी 26 वर्षीय बहन पूनम की शादी पांच साल पहले लखमीरवाला गांव निवासी राजेश के साथ की थी, जिससे डेढ़ वर्षीय लड़का यश है। उसकी बहन पूनम को शादी के बाद से ही परेशान करते थे। उसका पति अपने लिए बाइक की मांग करता था और उसका ससुर 50 हजार रुपये और उसकी सास सोने की चेन की मांग करती थी। आरोप लगाया कि नौ सितंबर को ससुरालजनों ने मारपीट कर पूनम को घर से निकाल दिया था। उस समय उन्होंने पूनम के ससुर को 20 हजार रुपये देकर आश्वासन दिया था कि अब उनके पास पैसे नहीं है, जब होंगे तो वह दे देंगे। उन्होंने धमकी दी थी कि दो महीने में यदि पैसे नहीं दिए तो तुम्हारी बहन को मार देंगे। उसकी बहन को तीनों ससुरालजनों ने मिलकर जबरदस्ती जहर पिला कर मारा है। जांच अधिकारी एसआई रविंद्र ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में राजेश, सूरजमल और सास के खिलाफ दहेज के लिए हत्या करने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed