फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Accused of kidnapping a person who came for appearance arrested

Jind News: पेशी पर आए व्यक्ति का अपहरण करने का आरोपी गिरफ्तार

Tue, 08 Oct 2024 01:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 08 Oct 2024 01:20 AM IST
विज्ञापन
Accused of kidnapping a person who came for appearance arrested
जींद। नरवाना में पेशी पर आए व्यक्ति का अपहरण करने के आरोप में पुलिस ने कैथल जिले के परमिल उर्फ पम्मी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

सदर थाना पुलिस नरवाना को दी शिकायत में जिला फतेहाबाद के ढाणी गोपाल निवासी राममेहर ने कहा कि वह ढाणी गोपाल निवासी राजकुमार की गाड़ी चलाता है। राजकुमार के लेनदेन के मामले में पांच फरवरी को सुनवाई के लिए अदालत में आया हुआ था। इस दौरान राजकुमार उसके साथ संजय, विरेंद्र व प्रेम को भी लेकर आया था। नरवाना निवासी विक्रम अपने साथ कई लड़कों को लेकर आया हुआ था। इससे राजकुमार ने पहले ही अनुमान लगा लिया था कि उसके साथ कोई अनहोनी हो सकती है, इसलिए उसने जज के सामने पेश होकर सुरक्षा मांगी थी। कोर्ट से पेशी के बाद सुरक्षाकर्मी उसे हरियल चौक तक छोड़ गए थे, लेकिन उसके तुरंत बाद विक्रम ने एक गाड़ी में चार अज्ञात युवकों के साथ मिलकर उसकी गाड़ी का पीछा किया और विक्रम ने फ्लाईओवर से जींद रोड पर करीब एक किलोमीटर चलते ही उसकी गाड़ी के बराबर में गाड़ी लगाकर साइड मारी। इससे उसकी गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई और राजकुमार डर के मारे गाड़ी से उतकर खेतों की तरफ भागने लगा। इस दौरान गाड़ी से तीन-चार लड़कों ने राजकुमार को कुछ दूरी पर पकड़कर अपनी गाड़ी में डाल लिया और वापस नरवाना की तरफ भाग गए। विक्रम का राजकुमार के साथ पैसों का लेनदेन था। इसी विवाद को लेकर राजकुमार का अपहरण किया था।

एसआई कुलदीप ने कहा कि पुलिस ने मामले में विक्रम को नामजद कर चार-पांच अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने आरोपी कैथल निवासी परमिल उर्फ पम्मी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed