{"_id":"66393f1422a8d503ab04b166","slug":"accused-of-fraudulently-getting-agricultural-loan-of-rs-20-lakh-arrested-jind-news-c-199-1-sroh1006-116715-2024-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: फर्जी तरीके से 20 लाख का कृषि लोन करवाने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: फर्जी तरीके से 20 लाख का कृषि लोन करवाने का आरोपी गिरफ्तार
Tue, 07 May 2024 02:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Tue, 07 May 2024 02:05 AM IST
विज्ञापन
जींद। शहर थाना सफीदों पुलिस ने फर्जी जमाबंदी तथा मुटेशन देकर यूनियन बैंक से 20 लाख रुपये का कृषि लोन करवा राशि हड़पने के मामले में आरोपी फफड़ाना निवासी रामभगत उर्फ भगतराम को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
यूनियन बैंक के प्रबंधक दीनदयाल ने 21 जनवरी 2022 को शहर थाना सफीदों पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि गांव फफड़ाना (करनाल) निवासी रामभगत उर्फ भगतराम और उसके बेटे शक्ति सिंह ने रेलवे रोड काप्रोरेशन बैंक सफीदों शाखा से 20 लाख रुपये का कृषि लोन लिया था। उस वक्त रामभगत उर्फ भगतराम खेवट नंबर 319 खाता नंबर 458 कुल रकबा तादादी 209 कनाल तीन मरले में बतौर हिस्सेदार जमाबंदी 2011-2012 मालिक व काबिज के दस्तावेज प्रस्तुत किए थे। साथ में आरोपियोंं ने जमाबंदी और गिरदावरी की सत्यापित कॉपी पेश की थी। आरोपी रामभगत ने अपनी उपरोक्त फफडाना तहसील अंसध जिला करनाल जमाबंदी 2011-2012 से बैंक के हक में बरूवे रहन की थी। आरोपियों ने एक मुटेशन लेटर बैंक में रहननामा का इंद्राज रिकार्ड माल से करवाकर प्रस्तुत किया था, जिस पर हलका पटवारी की रिकार्ड माल में इंद्राज बाबत लिखित और हस्ताक्षर थे। उन्ही फर्जी दस्तावेजों पर आरोपियों ने 20 लाख रुपये का कृषि लोन सात जुलाई 2017 ले लिया। आरोपियों के द्वारा कृषि लोन की अदायगी समय पर ना करने के कारण बैंक द्वारा आरोपियों का खाता 12 अगस्त 2019 को एनपीए कर दिया गया। इसकी जांच मे फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ था। पुलिस ने बंैक मैनेजर की शिकायत पर रामभगत तथा उसके बेटे शक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओ के तहत मामला दर्ज किया था। शहर थाना सफीदों पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी रामभगत को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपित से पूछताछ कर रही है।