फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Accused of cheating by changing debit card arrested

एटीएम कार्ड बदलकर पैसे ठगने का आरोपी काबू

Tue, 12 Apr 2022 12:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 12 Apr 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Accused of cheating by changing debit card arrested
सफीदों। उपमंडल के गांव खेड़ा खेमावती के ग्रामीणों ने डेबिट कार्ड बदल कर लोगों से ठगी करने के आरोपी को को पकड़कर सोमवार को पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़े गए युवक की पहचान इंद्रगढ़, रोहतक निवासी सुनील के रूप में हुई है। युवक पहले भी कई वारदातों का अंजाम दे चुका है।
विज्ञापन

सफीदों सदर थाना प्रभारी ने बताया कि गांव खेड़ा खेमावती स्थित उज्जीवन बैंक में कार्य चल रहा था। इसी बीच दो युवक बाइक से आए। उनमें से एक युवक सुनील ने बैंक के एटीएम बूथ में प्रवेश किया। उसमें पहले से खड़े एक बुजुर्ग को पैसे निकालने में मदद करने की बात कही। सुनील ने बुजुर्ग से डेबिट कार्ड लेकर एटीएम में लगाकर 10 हजार रुपये निकालने चाहे लेकिन बुजुर्ग के खाते में 10 हजार रुपये नहीं थे। बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे की फूटेज पर एक बैंककर्मी की नजर पड़ी तो उसे कुछ शक हुआ। बैंककर्मी ने अपने सहकर्मियों को इसकी सूचना दी। जैसे ही बैंक कर्मी बाहर निकले तो सुनील मामले को भांप गया और मौके से फरार हो गया। उसका दूसरा साथी भी भाग गया। बैंककर्मी पीछा करने लगे। यह देख सुनील गलियों में घुस गया। शोर सुनकर ग्रामीण इकट्ठा हो गए। किसी तरह से ग्रामीणों व बैंक कर्मियों ने उसे पकड़ लिया और उसे बैंक शाखा में लेकर आए। मामले की सूचना सफीदों पुलिस को दी गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और ठग को पकड़ कर सदर थाना सफीदों लेकर आई। थाना प्रभारी धर्मवीर सिंह के अनुसार केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed