{"_id":"661adf1cbbfea30451034b34","slug":"accused-of-changing-debit-card-arrested-jind-news-c-199-1-sroh1009-115680-2024-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: डेबिट कार्ड बदलने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: डेबिट कार्ड बदलने का आरोपी गिरफ्तार
Sun, 14 Apr 2024 01:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sun, 14 Apr 2024 01:08 AM IST
विज्ञापन
जींद। नरवाना में एटीएम से रुपये निकालने गए व्यक्ति को बातों में उलझाकर डेबिट कार्ड बदलने के आरोपी को शहर थाना पुलिस नरवाना ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान पेहवा निवासी बबलू के रूप में हुई है।
शहर थाना नरवाना पुलिस को दी शिकायत में नरवाना के बीरबल नगर निवासी प्रद्युमन ने बताया कि वह 16 मार्च 2023 को नरवाना एचडीएफसी बैंक के एटीएम से रुपये निकालने के लिए गया हुआ था। जब वह रुपये निकालकर लौट रहा था तो एक व्यक्ति ने कहा कि उसने एटीएम को खुला छोड़ दिया है। इस दौरान बातों में उलझाकर उसने डेबिट कार्ड बदल लिया। इस दौरान पहले से ही एक व्यक्ति गाड़ी को स्टार्ट करके खड़ा हुआ था। जब उन्होंने गाड़ी चलाने का प्रयास किया तो उसने चाबी निकाल ली। इसके बाद दोनों गाड़ी को छोड़कर फरार हो गए। उसी समय से पुलिस उनकी तलाश कर रही थी। शहर थाना नरवाना के एएसआई राजेश कुमार ने बताया कि आरोपी पेहवा निवासी बबलू को पकड़ लिया गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। संवाद