फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Accused of bringing doda and poppy seeds arrested

Jind News: डोडा और चूरापोस्त लाने का आरोपी गिरफ्तार

Fri, 19 Jul 2024 01:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 19 Jul 2024 01:58 AM IST
विज्ञापन
Accused of bringing doda and poppy seeds arrested
जींद। सीआईए स्टाफ सफीदों ने निर्जन गांव के पास बने एक मकान पर कार्रवाई करते हुए 12 जुलाई को नौ क्विंटल चूरापोस्त और डोडापोस्त के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया था। इस मामले में सिविल लाइन थाना पुलिस ने एक आरोपी पंजाब के नाभा की शिवपुरी कॉलोनी निवासी अमरजीत शर्मा उर्फ सोनू को गाड़ी के साथ गिरफ्तार पकड़ा है। आरोपी ने ही नौ क्विंटल चूरापोस्त अपनी गाड़ी में लाकर निर्जन मकान में उतारा था। आरोपी झारखंड के तमार कस्बे से चूरापोस्त लेकर आया था।
विज्ञापन

पहले पकड़े गए दोनों आरोपियों की पहचान पंजाब के जिला संगरूर निवासी सुंदरपाल उर्फ सिंदर और बड़रूखा निवासी रिंकू सिंह के तौर पर हुई है। चूरा और डोडा पोस्त छत्तीसगढ़ से करीब 30 लाख रुपये में खरीदा गया था और यहां पर 37 से 40 लाख में बेचा जाना था। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया था। सिविल लाइन थाना के एसआई चंद्रपाल ने बताया कि जांच में अमरजीत शर्मा उर्फ सोनू का नाम आया था। उसे गाड़ी सहित पकड़ लिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed