{"_id":"6732597ed90a9b04210d2464","slug":"accused-of-assault-and-aerial-firing-arrested-jind-news-c-199-1-sroh1009-125575-2024-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: मारपीट व हवाई फायर करने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: मारपीट व हवाई फायर करने का आरोपी गिरफ्तार
Tue, 12 Nov 2024 12:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Tue, 12 Nov 2024 12:52 AM IST
विज्ञापन
11जेएनडी24: जान से मारने की नियत से हवाई फायर करने का आरोपी पुलिस गिरफ्त में। पुलिस प्रवक्ता।
जींद। नरवाना रोड पर प्लॉट में मिट्टी डालने गए ट्रैक्टर चालक समेत दो लोगों को जान से मारने की नीयत से हवाई फायर करने के आरोपी शिवपुरी कॉलोनी निवासी अजय को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से आरोपी को जिला जेल भेज दिया गया।
लक्ष्मी नगर निवासी सोनू ने रविवार को बताया था कि वह मिट्टी का भरत करने के लिए ट्रैक्टर व बुलडोजर रखता है। नरवाना रोड पर उनका कार्यालय है। उनका ट्रैक्टर रोहतक जिले के घडोंठी निवासी कर्मपाल चलाता है। रविवार को वह मिट्टी लेकर नरवाना रोड पर जाट धर्मशाला की गली में गया था। वहां पर कर्मपाल के साथ अजय ने झगड़ा किया। उसने आकर उसे बताया तो वह भी मौके पर चला गया। इस पर अजय ने दोनों के साथ मारपीट की और अपनी दो नाली बंदूक से जान से मारने की धमकी देते हुए हवाई फायर किया। शहर थाना प्रभारी मनीष कुमार ने बताया कि अजय को गिरफ्तार उसकी 12 बोर की दो नाली बंदूक बरामद कर जेल भेज दिया है।