फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   accused misdeed girl child in Jind

Jind Girl Misdeed:आरोपियों ने मां के बाद बच्ची के साथ किया था दुष्कर्म, फिर मासूम की गला दबाकर कर दी हत्या

Sun, 27 Apr 2025 09:32 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जिंद
संवाद न्यूज एजेंसी, जिंद Published by: शाहिल शर्मा Updated Sun, 27 Apr 2025 09:32 PM IST
सार

जिंद में आरोपियों ने मां के बाद उसकी बच्ची के साथ भी दुष्कर्म किया था जिसके बाद बच्ची का गला दबाकर हत्या कर दी। चार आरोपियों ने इस क्राइम को अंजाम दिया आरोपियों में एक नाबालिग है। डिटेल में पढ़ें खबर...

विज्ञापन
accused misdeed girl child in Jind
मां-बच्ची के साथ जिंद में दुष्कर्म करने वाले आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिंद में शहर की झुग्गी बस्ती में एक महिला व उसकी पांच वर्षीय बेटी से सामूहिक दुष्कर्म और उसकी पांच वर्षीय बेटी की हत्या के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों हमीद खान, शिवा और बीरू को कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें एक दिन के रिमांड पर लिया गया है। वहीं एक आरोपी नाबालिग है। उसे सुधार गृह भेज दिया है। इस मामले में बड़ा खुलासा यह हुआ है कि जिस पांच वर्षीय बच्ची की हत्या की गई थी, उसके साथ भी आरोपियों ने हत्या से पहले दुष्कर्म किया था।
विज्ञापन


बच्ची की गला दबाकर की थी हत्या 

एसपी सोनाक्षी सिंह ने पत्रकार वार्ता कर बताया कि एक महिला ने थाना शहर जींद में शिकायत में बताया था कि उसका परिवार कूड़ा बीनने का काम करता है। उसके पति का पड़ोस में रहने वाले एक युवक से विवाद हो गया। इस झगड़े में उसके पति को चोटें आईं, लेकिन पुलिस में शिकायत के बाद समझौता हो गया। सोमवार रात में वह अपने तीन बच्चों के साथ झोपड़ी में सो रही थी तभी आरोपी हमीद खान अपने तीन साथियों के साथ आया। उन्होंने महिला को बेहोश कर दिया और उसे और उसकी पांच साल की बेटी को उठाकर कूड़े के ढेर के पास ले गए। वहां बच्ची की गला दबाकर हत्या कर दी गई। 
विज्ञापन

आरोपियों ने महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इस मामले में हमिद खान, बीरू, शिवा और एक अन्य नाबालिग को नामजद किया गया था। चारों आरोपी भी उसी इलाके के रहने वाले हैं, जिस इलाके की महिला है। इस मामले में बच्ची को दफना दिया गया था, लेकिन पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में बच्ची का शव श्मशान घाट से निकालने का काम किया था। बाद में पुलिस ने बच्ची के शव का खानपुर पीजीआई में पोस्टमार्टम करवाया था।

मां के साथ दुष्कर्म व मारपीट के दौरान शोर मचा रही थी नाबालिग

मां के साथ मारपीट व दुष्कर्म के दौरान नाबालिग बचाव के लिए शोर मचा रही थी। इसके कारण आरोपियों ने पहले मां के साथ मारपीट की और बाद में नाबालिग के साथ भी सामूहिक दुष्कर्म किया। इस दौरान नाबालिग चिल्लाने लगी तो आरोपियों ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस की कई टीम इस मामले में आरोपियों की तलाश में लगी हुई थी, लेकिन आरोपी पिछले दो दिनों से फरार चल रहे थे। पुलिस ने कल चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में नाबालिग को रात ही जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के सामने पेश किया गया और उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया, जबकि बाकी तीनों हामिद, बीरू और शिवा को आज यहां ड्यूटी मजिस्ट्रेट विवेक सिंह की अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है


पुलिस ने अदालत को बताया कि इस मामले में आरोपियों ने अपना अपराध कबूल कर लिया है। पुलिस ने अदालत को यह भी बताया कि इस मामले में बच्ची के साथ रेप किए जाने की बात भी सामने आई है और आरोपियों ने इस बात को भी कबूल कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों से घटनास्थल की निशानदेही करवाई जानी है। जहां से उन्होंने महिला को उठाया और जहां महिला के साथ बलात्कार किया। साथ ही जहां से उन्होंने बच्ची को उठाया और बच्ची के साथ दुष्कर्म किया।

पहली बार सामने आई बच्ची के साथ रेप की बात

इस मामले में जब आज पुलिस ने तीनों आरोपियों को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया तो पुलिस ने अदालत को बताया कि बच्ची के साथ भी रेप किए जाने की बात है। इस मामले में पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। अभी तक यह मामला महिला से गैंगरेप और बच्ची की हत्या का माना जा रहा था, लेकिन आज यह मामला मां-बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म और बेटी की हत्या का बन गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed